newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: चुनाव से एक दिन पहले मुंगेर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान चली गोली, एक की मौत, कई घायल

Bihar: बिहार चुनाव (Bihar) में कल यानी 28 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) शुरु हो रहे है। लेकिन उससे एक दिन पहले मुंगेर (Munger) में जमकर बवाल हुआ।

नई दिल्ली। बिहार चुनाव (Bihar) में कल यानी 28 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) शुरु हो रहे है। लेकिन उससे एक दिन पहले मुंगेर (Munger) में जमकर बवाल हुआ। दरअसल, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली चली, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया।

munger kaand1

वहीं, पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर पथराव किया और फायरिंग की। चुनाव से एक दिन पहले इतना बड़ा बवाल होने पर कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। पुलिस ने कहा था कि 26 की शाम तक हर हाल में विसर्जन हो जाए। इसी दौरान पुलिस ने शंकरपुर की प्रतिमा को बीच शहर विसर्जन करने के लिए कहा, जिस पर लोग भड़क गए और इसी दौरान गोली चल गई। लोगों ने पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस इस बात को नकार रही है।

munger kaand3

वहीं, पुलिस ने इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में ले जाया गया है। तो वहीं दुसरी तरफ, गोलीबारी व पथराव के कारण पूरे शहर में भगदड़ मची हुई है और दुर्गा प्रतिमाएं जगह-जगह सड़क पर ही रखी हुई है।

munger kand

मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जब प्रशासन द्वारा प्रतिमा को जबरन विसर्जन के लिए ले जाए जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था तो रात लगभग 11.30 बजे विवाद हो गया।