newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राजस्थान के जालोर में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आई यात्रियों से भरी बस, 6 की मौत कई झुलसे

राजस्थान (Rajasthan) के जालोर (Jalore) में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। महेशपुर में यात्रियों से भरी बस बिजली के तार की चपेट (Road Accident) में आ गई। जिससे बस में आग (Bus in Fire) लग गई। बस में सवार सभी लोग झुलस गए।

जालौर। राजस्थान (Rajasthan) के जालोर (Jalore) में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। महेशपुर में यात्रियों से भरी बस बिजली के तार की चपेट (Road Accident) में आ गई। जिससे बस में आग (Bus in Fire) लग गई। बस में सवार सभी लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 17 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जालोर भिजवाया गया है। वहीं, कुछ गंभीर रुप से झुलसे लोगों को जोधपुर भिजवाया गया है।

jalore2

बताया जा रहा है कि ये बस मांडोली से ब्यावर जा रही थी, तभी रास्ता भटक गई थी। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन महेशपुर गांव पहुचा जहां राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। वहां के अतिरिक्त जिला कलेक्टर छगनलाल गोयल ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना शनिवार रात 10.30 बजे हुई। बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

रास्ता भटक गई थी बस

ये बस मांडोली से ब्यावर जा रही थी और ड्राइवर रास्ता भटक गया। सभी लोग शुक्रवार की रात ब्यावर से जालोर के लिए रवाना हुए थे। जहां मांडोली में जैन मंदिर के दर्शन करने के बाद सभी वापसी कर रहे थे। उसी समय बस रास्ता भटक गई। जिसके बाद बस महेशपुर पहुंच गई। बस यहां गलियों से निलकने के दौरान बिजली के तारों की चपेट में आई जिसके बाद बस में आग लग गई।

jalore accident4

बस में सवार सभी लोग जैन समुदाय के

इस बसे में सवार सभी यात्री जैन समुदाय से जुड़े थे जो जैन मंदिर में दर्शन करने के लिए निकले थे। मृतकों की पहचान के लिए पुलिस ने प्रयास तेज किये है। लेकिन कुछ लोगों की पहचान हो गई है। जिसमें ब्यावर निवासी सोनल (44), सुरभि (25), ब्यावर निवासी चांद देवी (65), अजमेर निवासी राजेन्द्र, और ड्राइवर धर्मचंद जैन और एक अन्य की मौत हो गई है। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। जिनको जालोर भेज गया है। वहीं, गंभीर झुलसे लोगो को जोधपुर रेफर किया गया है।