newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka: कर्नाटक में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

इसी कड़ी में आज कर्नाटक की नवनिर्वाचित सरकार में शामिल कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें वरिष्ठ विधायक एच के पाटिल, कृष्ण बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉ. एच सी महादेवप्पा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडरे और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव उन विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है।

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की रूपरेखा तय की जा रही है। किसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है और किसे नहीं। इसकी योजना तो काफी पहले ही बनाई जा चुकी है। अब बस इन योजनाओं को मूर्त रूप देने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कर्नाटक की नवनिर्वाचित सरकार में शामिल कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें वरिष्ठ विधायक एच के पाटिल, कृष्ण बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉ. एच सी महादेवप्पा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडरे और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव उन विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है।

माना जा रहा है कि कर्नाटक में सरकार में मंत्रियों की संख्या कुल 34 हो सकती है, जिसमें से 10 मंत्रियों को गत 20 मई को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। वहीं, 14 मंत्रियों को आज मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। उधर, साथ ही केएन राजन्ना, शरणबसप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, रामप्पा बलप्पा तिम्मापुर, एस एस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदागी, डॉ शरण प्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एन एस बोसेराजू, सुरेश बीएस, पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के बेटे मधु बंगारप्पा, डॉ एमसी सुधाकर और बी नागेंद्र को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

 

सिद्धारमैया कैबिनेट: विभागों का आवंटन

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया- वित्त, कैबिनेट मामले, व्यक्तिगत और प्रशासनिक सुधार विभाग, इंटेलिजेंस, सूचना और सभी गैर आवंटित विभाग
जी परमेश्वर- गृह (इंटेलिजेंस को छोड़कर)
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार- मेजर एंड मीडियम सिंचाई और बेंगलुरु सिटी डेवलपमेंट
एचके पाटिल – कानून और संसदीय कार्य
दिनेश गुंडू राव- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
कृष्णा बेयरे गौड़ा – राजस्व
प्रियांक खरगे- ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग
रामालिंगा रेड्डी – परिवहन
के जे जॉर्ज- उर्जा विभाग
केएच मुनियप्पा- खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले
एम बी पाटिल- बड़े और मध्यम उद्योग
सतीश जराकिहोली- सार्वजनिक कार्य
जमीर अहमद खान – आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक मामले
एचसी महादेवप्पा- समाज कल्याण
एन चलुवारायास्वामी- कृषि
ईश्वर खांदरे – वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण
शारानाबासप्पा- लघु उद्योग, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग
के वेंकटेश- पशुपालन और रेशम कीट पालन
के.एन.रंजना-सहकारिता
शिवानंद पाटिल- कपड़ा, गन्ना विकास, सहकारिता विभाग से कृषि विपणन
आर.बी. तिम्मापुर- आबकारी और मुजराई
एस.एस. मल्लिकार्जुन- खान और भूविज्ञान, बागवानी
शिवराज तंगादेगी- पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति कल्याण
शरण प्रकाश पाटिल- उच्च शिक्षा
मनकाई वैद्य – मत्स्य पालन और बंदरगाह, अंतर्देशीय परिवहन
लक्ष्मी हेब्बालकर- महिला एवं बाल विकास, विकलांग और वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण
रहीम खान- नगरपालिका प्रशासन, हज
डी सुधाकर- बुनियादी ढांचे का विकास, योजना और सांख्यिकी
संतोष लाड- श्रम एवं कौशल विकास
एन एस बोसराजू – पर्यटन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
ब्यार्थी सुरेश- शहरी विकास एवं नगर नियोजन
मधु बंगारप्पा- प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा
एमसी सुधाकर- चिकित्सा शिक्षा
बी नागेंद्र- युवा सेवाएं, खेल और कन्नड़ संस्कृति

जानें कर्नाटक का सियासी परिदृश्य 

बता दें कि गत दिनों कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जहां 136 सीटों पर जीत हासिल की थी, तो वहीं बीजेपी 104 और जेडीयू ने 19 सीटों पर जीत का परचमा फहराया था। इस तरह से कांग्रेस ने कर्नाटक में प्रचंड बहुमत हासिल किया। इसके बाद पार्टी में सीएम पद को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया था। जहां एक तरफ सिद्धारमैया दावा कर रहे थे कि वो सीएम बनेंगे, तो वहीं डीके शिवकुमार भी इसी जिद्द पर अड़े थे। यह स्थिति पार्टी के लिए धर्मसंकट जैसी हो गई थी, लेकिन दीर्घ चिंतन-मंथन के बाद पार्टी ने सीएम पद के लिए सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगाई और डीके शिवकुमार को भी निराश ना करते हुआ उन्हें डिप्टी सीएम से विभूषित किया गया और उन्हें यह आश्वासन भी दिलाया कि आगामी दिनों में उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। फिलहाल आगामी लोकसभा चुनाव तक डीके शिवकुमार प्रदेश कांग्रेस अध्य़क्ष कुर्सी पर विराजमान रहेंगे। बहरहाल , अब आगामी दिनों में डीके को लेकर क्या कुछ फैसला लिया जाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।