newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UAPA Case On Newsclick: चीन से फंडिंग के आरोप में घिरी वेबसाइट ‘न्यूजक्लिक’ के कर्ताधर्ताओं पर यूएपीए के तहत केस दर्ज, दिल्ली पुलिस ने मारे छापे

ईडी की छापेमारी के बाद ही ये आरोप लगा था कि न्यूजक्लिक के कर्ताधर्ताओं और इस वेबसाइट के लिए कंटेंट देने वाले कुछ लोगों ने चीन की तरफ से फंडिंग हासिल की। अमेरिका में बसे नेविल रॉय सिंघम के जरिए चीन से फंडिंग हासिल करने का आरोप न्यूजक्लिक के कर्ताधर्ताओं पर लगा था।

नई दिल्ली। चीन से फंडिंग लेकर भारत विरोधी कंटेंट देने के आरोप में घिरी वेबसाइट न्यूजक्लिक के कर्ताधर्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जानकारी के मुताबिक न्यूजक्लिक वेबसाइट के कर्ताधर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद और देशविरोधी गतिविधि निरोधक यूएपीए कानून के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने न्यूजक्लिक के कर्ताधर्ताओं और वेबसाइट से जुड़े अन्य लोगों के यहां छापे मारे हैं। जानकारी के मुताबिक 30 से ज्यादा जगह दिल्ली पुलिस ने सुबह एकसाथ छापेमारी की। इन सभी के यहां से हर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को दिल्ली पुलिस ने कब्जे में लिया है। न्यूजक्लिक के कर्ताधर्ताओं पर यूएपीए के तहत नया केस दर्ज किया गया है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने न्यूजक्लिक के दफ्तर और कर्ताधर्ताओं पर छापेमारी की थी।

ईडी की छापेमारी के बाद ही ये आरोप लगा था कि न्यूजक्लिक के कर्ताधर्ताओं और इस वेबसाइट के लिए कंटेंट देने वाले कुछ लोगों ने चीन की तरफ से फंडिंग हासिल की। अमेरिका में बसे नेविल रॉय सिंघम के जरिए चीन से फंडिंग हासिल करने का आरोप न्यूजक्लिक के कर्ताधर्ताओं पर लगा था। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को गलत बताया था। न्यूजक्लिक अपने कंटेंट की वजह से काफी समय से विवादों में रहा है। इसमें छपने वाली खबरों को देशविरोधी बताया जाता रहा है। अब इस मामले में यूएपीए जैसे सख्त कानून के तहत कार्रवाई पुलिस ने की है।

delhi police 1

दिल्ली पुलिस ने अभी ये नहीं बताया है कि उसने किन आधार पर न्यूजक्लिक के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज किया। माना जा रहा है कि ईडी के छापे में कुछ ऐसी आपत्तिजनक चीजें शायद मिली होंगी, जिनके आधार पर न्यूजक्लिक वेबसाइट पर यूएपीए जैसे सख्त कानून के तहत दिल्ली पुलिस की कार्रवाई हो रही है। इस बारे में ताजा जानकारी से हम आपको अपडेट करते रहेंगे।