newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan-3: किसी को याद आए राकेश रोशन तो किसी ने चांद पर पहुंचा दिए यात्री, नेताओं के ये बयान हुए वायरल

Chandrayaan-3: एक कार्यक्रम में वो राकेश शर्मा के बारे में बता रही थी कि जब अंतरिक्ष राकेश शर्मा पहुंचे थे तब तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने उनसे बात की थी। इस दौरान वो राकेश शर्मा की जगह राकेश रोशन बोल देती है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। 23 अगस्त 2023 वो तारीख जो अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है क्योंकि इस दिन इसरो के चंद्रयान-3 ने शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की स्तह पर सफल लैंडिंग करके कीर्तिमान रच दिया है। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रमा पर भारत का परचम लहराने के बाद देश-दुनिया में हिंदुस्तान के वैज्ञानिकों के जौहर को जाना और माना जा रहा है। वहीं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर तमाम नेताओं ने इसरो को बधाई दी। लेकिन कुछ नेता ऐसे भी है जिनके प्रतिक्रिया सुनने के बाद लोग चकित हो गए। इसमें सबसे पहला नाम है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम। दरअसल इसरो वैज्ञानिकों की इस सफलता पर बधाई देते हुए टीएमसी प्रमुख ने अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के स्थान पर एक्टर और निर्देशक राकेश रोशन का जिक्र कर गई। एक कार्यक्रम में वो राकेश शर्मा के बारे में बता रही थी कि जब अंतरिक्ष राकेश शर्मा पहुंचे थे तब तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने उनसे बात की थी। इस दौरान वो राकेश शर्मा की जगह राकेश रोशन बोल देती है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने तो चंद्रयान-3 को धरती पर लैंड करवा दिया। एक न्यूज चैनल से  बात करते हुए चंद्रयान-3 लैंडिंग की सफल लैंडिंग पर प्रश्न किया। जिसपर उन्होंने कहा इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा धरती पर चंद्रयान-3 का आने का टाइम है उसके आने के बाद स्वागत करना चाहिए।

वहीं राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री अशोक चांदना ने ऐसा बयान दे दिया जिसको सुनकर आप भी हक्के-भक्के रह जाएगे। उन्होंने कहा कि, चन्द्रयान-3 में जो यात्री गये हैं मैं उन्हें सलाम करता हूं। मंत्री का ये अद्भुत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे है लेकिन वो देश के इस गौरवान्वित क्षण पर कंफ्यूज दिखे। पत्रकारों ने नीतीश कुमार से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रश्न किया तो उन्होंने मुंह मोड लिया, मानों इस मिशन के बारे में कोई जानकारी ना हो।