newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan 3: इस दिन होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग? इसरो ने ट्वीट कर दी ये जानकारी

Chandrayaan 3: चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। आगामी 14 जुलाई , दोपहर 2.35 बजे, इसकी ल़ॉन्चिंग की जाएगी। इसरो ने खुद इस संदर्भ में ट्वीट कर जानकारी सार्वजनिक की है, जिसमें लिखा है कि , ‘चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण की घोषणा। LVM3-M4/चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग अब निर्धारित है।

नई दिल्ली। कई दिनों से लोगों के जेहन में यह जानने की आतुरता थी कि आखिर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग कब होगी? आखिर कब आएगा वो लम्हा जब हर हिंदुस्तानी गर्व से नभ की ओर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होते हुए देखेगा? आखिर उस निराशाजनक लम्हें को कैसे भुलाया जा सकता है , जब चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग विफल हो गई थी, तब तत्कालीन इसरो सचिव के सिवन फूटफूट कर रोने लगे थे, उस वक्त पूरे देश ने देखा था कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सांत्वना दी थी और यह विश्वास भी दिलाया था कि एक दिन वो लम्हा भी जरूर आएगा, जब चंद्रयान की सफल लॉन्चिंग होगी और पूरी दुनिया भारतवासियों की प्रतिभा का लोहा मानेगी। बहरहाल जैसे-जैसे सुई की घड़ी आगे बढ़ती जा रही है, वैसे वो लम्हा नजदीक आता जा रहा है।

आपको बता दें कि चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। आगामी 14 जुलाई , दोपहर 2.35 बजे, इसकी ल़ॉन्चिंग की जाएगी। इसरो ने खुद इस संदर्भ में ट्वीट कर जानकारी सार्वजनिक की है, जिसमें लिखा है कि , ‘चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण की घोषणा। LVM3-M4/चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग अब निर्धारित है। इसे एसडीएससी, श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया जाएगा। वहीं, चंद्रयान 3 मिशन को लेकर अध्यक्ष सोमनाथ एस ने कहा, “इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने का प्रयास करेगा।” आइए, आगे जानते हैं कि आखिर चंद्रयान -3 लॉन्चिंग का लक्ष्य क्या है?

इस संदर्भ में इसरो के एक अधिकारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि, ‘हमें इस लक्ष्य को आगामी 3 जुलाई तक प्रक्षेपित करने का है। दरअसल, चंद्रयान-3 के मिशन के तहत चंद्रमा के चट्टानों की ऊपरी परत की थर्मोफिजिकल विशेषताएं, चंद्रमा पर भूकंप आने की संभावना व प्लाज्मा के वातावरण के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। वहीं, इसरो अधिकारियों ने आगे कहा कि लैंडर और रोवर पर लगे इन वैज्ञानिकों उपकरणों को चंद्रमा के वैज्ञानिक के विषय़ पर रखा गया है। बहरहाल, अब विज्ञान प्रेमियों के लिए यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आगामी दिनों चंद्रयान-3 कितना सफल साबित हो पाता है। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबर से रूबरू होने के लिए बने रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम