
नई दिल्ली। हाल ही में हमें बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया BGMI के गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से रिमूव हो जाने के बारे में पता चला था। क्राफ्टोन ने इस गेम को ओरिजिनल PUBG मोबाइल के भारत से बैन हो जाने के बाद लॉन्च किया था। ये खबर सुनते ही गेमिंग लवर्स पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। यह न्यूज PUBG लवर्स के लिए किसी दुख से कम नहीं है, क्योंकि PUBG Mobile बैन होने के लंबे समय बाद उन्हें बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया के आने से खुशी मिली थी। लेकिन अब इसे भी हटा दिया गया है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
PUBG Mobile बैन होने की वजह
जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि PUBG Mobile रिमूव कर दिया गया है। उन्हें हम बता दें, भारतीय सरकार ने PUBG Mobile के साथ कई चीनी एप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम में बताते हुए बैन कर दिया था। तब से, BGMI को पॉपुलर बैटल रॉयल गेम की जगह भारत के लिए खास लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब, ऐसा प्रतित हो रहा है की भारतीय बाजार में इसका यह वर्जन भी हटा दिया गया है। गूगल ने पहले अपने एक आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा था कि- ”हमने प्रभावित डेवलपर को नोटिफाई कर दिया है और ऐप के एक्सेस को ब्लॉक कर दिया है।”
सेक्शन 69A के तहत बैन हुआ
हालांकि, इस गेम को क्यों हटाया गया है, इस पर कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन रायटर्स की एक खबर के अनुसार BGMI को आईटी लॉ के सेक्शन 69A के तहत बैन किया गया है। यह वही लॉ है जिसके तहत अन्य चीनी एप्स को इससे पहले बैन किया गया था। अभी के लिए, यह गेम डाउनलोड के लिए प्ले स्टोर या एप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, वो यूजर्स जिनके पास यह गेम पहले से स्मार्टफोन्स में इनस्टॉल है, वो अभी भी इस खेल का लुफ्त उठा सकते है, क्योंकि इसके सर्वर अभी भी एक्टिव हैं।