Connect with us

देश

CJI Appointment : 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे नये मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस यूयू ललित की जगह लेंगे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

CJI Appointment : चंद्रचूड़ के मुख्य न्यायाधीश चुने जाने के फैसले पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिरिजू ने ट्वीट करके कहा कि, “भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने डॉ. न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को 9 नवंबर, 2022 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।”

Published

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सी यू यू ललित की जगह अब जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ देश की सबसे बड़ी अदालत सर्वोच्च न्यायालय की कमान संभालेंगे। वह देश के अगले सीजेआई (CJI) के तौर पर 9 नवंबर को शपथ लेंगे। आपको बता दें जस्टिस चंद्रचूड़ देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक होगा। वह मौजूदा सीजेआई जस्टिस यूयू ललित की जगह लेंगे। जैसा कि भारत में नियम है राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाते हैं इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस चंद्रचूड़ के नाम पर मुहर लगा दी है। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर को सीजेआई की शपथ लेंगे।

आपको बता दें चंद्रचूड़ के मुख्य न्यायाधीश चुने जाने के फैसले पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिरिजू ने ट्वीट करके कहा कि, “भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने डॉ. न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को 9 नवंबर, 2022 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।”

देश के कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने 9 नवंबर को औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को अपनी शुभकामनाएं दी। इसके अलावा और भी राजनेताओं ने चंद्रचूड़ के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर चुने जाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement