newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: डीजे बंद कराने को लेकर बाराती और स्थानीय लोगों में भिड़ंत, जमकर हुआ पत्थरबाजी और मारपीट, मामला दर्ज

Maharashtra: मामले में पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ दंगे भड़काने का मामला दर्ज किया है और मौके से 15 लोगों को गिरफ्तार भी किया हैं। पुलिस जांच के आधार पर दंगे में शामिल लोगों की पहचान कर रही हैं।

नई दिल्ली।महाराष्ट्र में सांप्रदायिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों महाराष्ट्र के अकोला और अहमदनगर में भी हिंसा की घटनाएं घटी थी, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। अब महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में डीजे को लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने देर रात मोर्चा संभाला और लोगों के तितर-बितर करने की कोशिश की। फिलहाल इलाके में पुलिस ने हिंसा को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।

maharastra

क्या है पूरा मामला

दरअसल एक बारात बुलढाना जिले के चिखली कस्बे के सैलानी नगर इलाके से जा रही थी और डीजे पर गाना बज रहा था। वहां मौजूद लोगों ने डीजे पर बज रहे गानों को आपत्तिजनक बताकर बंद करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हुई और फिर कहासुनी हाथापाई में बदल गई। स्थानीय लोगों ने बारातियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बल का प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। इस हमले में 13 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज आप-पास के अस्पतालों में चल रहा है।

maharastra1

30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मामले में पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ दंगे भड़काने का मामला दर्ज किया है और मौके से 15 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस जांच के आधार पर दंगे में शामिल लोगों की पहचान कर रही हैं। हिंसा को देखते हुए बुलढाना जिले के सांसद प्रतापराव जाधव और शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।गौरतलब है कि पिछले दिनों महाराष्ट्र के अकोला और अहमदनगर में भी हिंसा की घटनाओं को देखा गया था।महाराष्ट्र के अकोला में मामूली विवाद के बाद दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी।मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया था।