newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bishan Singh Bedi passes away: पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन पर CM योगी ने किया शोक व्यक्त, लिखा ये मैसेज

Bishan Singh Bedi passes away: बिशन सिंह बेदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “मैं स्वर्गीय बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था। वह अद्भुत खिलाड़ी थे…मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को असहनीय पीड़ा सहने की ताकत प्रदान करे..”

लखनऊ। आईसीसी विश्व कप 2023 के बीच खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने सोमवार को दुनिया से अलविदा कह दिया। वह 77 वर्ष के थे। बिशन सिंह   काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कई वर्षों तक भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था। दिल्ली के लोधी रोड शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट जगत से लेकर फैंस शोक जता रहे है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी साेमवार शाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

वे एक महान खिलाड़ी के रूप में हमारी स्मृतियों में सदैव रहेंगे जीवित: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि, ”भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वे एक महान खिलाड़ी के रूप में हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।”

बिशन सिंह बेदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “मैं स्वर्गीय बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था। वह अद्भुत खिलाड़ी थे…मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को असहनीय पीड़ा सहने की ताकत प्रदान करे..”

पीएम मोदी ने जताया दुख-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ” प्रसिद्ध क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरा दुख हुआ। खेल के प्रति उनका जुनून अटूट था और उनके अनुकरणीय गेंदबाजी प्रदर्शन ने भारत को कई यादगार जीतें दिलाईं। वह क्रिकेटरों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जताया दुख- 

भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी हम सबके बीच में नहीं रहे। ये बहुत ही दु:खद समाचार है यह क्रिकेट जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है…हिमाचल प्रदेश की बात करू तो धर्मशाला में स्टेडियम में बहुत सारे कैंप लगाए..जब यह स्टेडियम नया बना था। दो साल लगातार कैंप लगाते रहे..यहीं पर रुकते थे होटल भी नहीं जाते थे, पंजाब-दिल्ली से उनका गहरा नाता रहा। लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्होंने हिमाचल में कैंप का रुख किया और उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया।”

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्रिकेटर बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया