newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सभी धान क्रय केन्द्रों पर हो प्रोक्योरमेन्ट की प्रभावी व्यवस्था, किसानों को मिले MSP का लाभ: CM योगी

CM Yogi: बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी(CM Yogi) को अपर मुख्य सचिव वित्त ने अवगत कराया कि माघ मेले(Magh Mela) के आयोजन के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

नखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी धान क्रय केन्द्रों पर प्रोक्योरमेन्ट की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि एम0एस0पी0 का लाभ किसानों को समय से मिले। मुख्यमंत्री योगी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। प्रदेश के औद्योगिक विकास के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि इसको गति देने के लिए इम्पावरमेन्ट कमेटी की बैठक की जाए।

Hathras Police Yogi

बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा प्रदेश के विकास के लिए निवेश अत्यन्त आवश्यक है। उद्योगों की स्थापना के लिए मौजूदा लैण्डबैंक का विस्तार किया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ एवं बचाव कार्यों के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए कहा कि पुलियों, तटबन्धों के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्ययोजना बनाकर सभी कार्य अप्रैल, 2021 तक हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि पहले से तैयारी करने पर बाढ़ की स्थिति से भली-भांति निपटा जा सकता है।

CM Yogi Adityanath

आपको बता दें कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी को अपर मुख्य सचिव वित्त ने अवगत कराया कि माघ मेले के आयोजन के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। बैठक में मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, औद्योगिक एवं अवस्थापना आयुक्त आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी0 अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।