
नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस सांसद राहुल गांंधी का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें राहुल गांधी ने ऐसा कुछ बोल दिया है जिसके बाद उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। राहुल गांधी असम में एक रैली को संबोधित करते हुए कह रहे है कि सुबह उठते हो चाय गर्म करने के लिए स्टोव पर कोयला डालते हो.. उसको जलाते हो। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा के अलग-अलग नेताओं ने इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी पर जमकर चुटकी ले रहे हैं।
सीएम हिमंत सरमा ने ली चुटकी
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, स्टोव पर कोयला???आपके आलू से सोना बनाने वाली बात से हम उभर ही रहे थे की आपने स्टोव में कोयला डालकर हमे असमंजस में डाल दिया, आप होश मे तो हो?
स्टोव पर कोयला???
आपके आलू से सोना बनाने वाली बात से हम उभर ही रहे थे की आपने स्टोव में कोयला डालकर हमे असमंजस में डाल दिया 🤔
आप होश मे तो हो? pic.twitter.com/cmTx4gM5gJ
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 24, 2024
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने भी सोशल मीडिया एक्स पर राहुल गांधी का वीडियो शेयर चुटकी ली है। उन्होंने लिखा, ”एक दिन यह आदमी हिंदुस्तान को हंसा हंसा के मार डालेगा।”
एक दिन यह आदमी हिंदुस्तान को हंसा हंसा के मार डालेगा।
😂😂 pic.twitter.com/hd2AKZNook— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) January 24, 2024
स्टोव पर कोयला???
आपके आलू से सोना बनाने वाली बात से हम उभर ही रहे थे की आपने स्टोव में कोयला डालकर हमे असमंजस में डाल दिया 🤔
आप होश में तो हैं?@RahulGandhi pic.twitter.com/Arl1p0WFkX
— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 24, 2024
उधर सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। @pramila2710 नाम की यूजर ने लिखा, स्टोव पर कोयला नया नया है। इस बार अडानी की जगह मुख्यमंत्री।
स्टोव पर कोयला नया नया है।
इस बार अडानी की जगह मुख्यमंत्री pic.twitter.com/RV3Br81O8Q
— pramila (@pramila2710) January 24, 2024
@Karankumarz नाम के यूजर ने लिखा, आलू से सोना बनाना और आटा लीटर में की आपार सफलता के बाद पेश है एक और नया स्टोव पर कोयला डालना, निर्माता/निर्देशक- राहुल खान उर्फ पप्पू उर्फ नकली गांधी आलू से सोना बनाने और आटा लीटर में वाली बात से हम उभर ही रहे थे की स्टोव में कोयला डालकर हमे असमंजस में डाल दिया।
आलू से सोना बनाना और आटा लीटर में की आपार सफलता के बाद पेश है एक और नया
स्टोव पर कोयला डालनानिर्माता/निर्देशक – राहुल खान उर्फ पप्पू उर्फ नकली गांधी
आलू से सोना बनाने और आटा लीटर में वाली बात से हम उभर ही रहे थे की स्टोव में कोयला डालकर हमे असमंजस में डाल दिया। pic.twitter.com/gvd0sLzVhp
— Karan Kumar🇮🇳🚩 (@Karankumarz) January 24, 2024
बता दें कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इस वक्त असम में है। बीते दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। इतना ही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड हटा दिए थे। असम सरकार ने डीजीपी से बात कर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।