
नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का आज अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। आए सीमा के वीडियो सामने आते रहते है। इसी बीच सीमा हैदर का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वो भारतीय तिरंगे के साथ वो नजर आ रही है। दरअसल सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा में अपने पति सचिन मीणा और 4 बच्चों के साथ हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया। सीमा हैदर ने अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया। इस दौरान पाकिस्तानी हैदर ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सीमा हैदर के साथ पति सचिन, चारों बच्चों के अलावा पुलिस कर्मी और वकील एपी सिंह भी नजर आ रहे है। बता दें कि सीमा हैदर और सचिन का केस एपी सिंह ही देख रहे है।
वहींं वकील एपी सिंह ने साफ किया है कि सीमा हैदर किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रही है। उनका नाम लेकर फिल्म के डायरेक्टर सीमा से मिले थे। सीमा को इस बात की जानकारी नहीं थी और अमित जानी और उनकी टीम ने मेरा नाम लेकर धोखे से वीडियो बना लिया था। एपी सिंह ने बताया कि सीमा और सचिन के नाम पर तमाम फर्जी अकाउंट बनाए गए है। सीमा का फेसबुक अकाउंट नहीं है। एक यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट है। इसके अलावा बाकी सारे सोशल मीडिया पर अकाउंट फर्जी है।
Pakistani Seema Haider ने लगाए Hindustan Zindabad और भारत माता की जय के नारे
सब्सक्राइब करें #TimesNowNavbharat👉 https://t.co/ogFsKfs8b9#TimesNowNavbharatOriginals #TNNOriginals #SeemaHaider #SeemaSachin pic.twitter.com/I8pvOUvQEi
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) August 13, 2023
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए कहा था। इससे पहले भारत छोड़कर पाकिस्तान गई अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह के साथ खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहुंची। जहां शनिवार को वहां पाकिस्तान के आजादी के जश्न में शामिल हुई थी। इस दौरान अंजू ने नसरुल्लाह ने केक भी काटा।
*अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से शादी करने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहुंची अंजू शनिवार को वहां आजादी के जश्न में शामिल हुई. अंजू ने यहां नसरुल्लाह के साथ मिलकर पाकिस्तान की यौम-ए-आजादी (स्वतंत्रता दिवस) का केक भी काटा#Anju #Pakistan pic.twitter.com/HC7w8vHvOL
— Shakti Ojha🇮🇳 (@imShaktiojha) August 12, 2023