newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Communal Violence: झारखंड के जमशेदपुर में सांप्रदायिक हिंसा, पुलिस की हवाई फायरिंग के बावजूद पथराव और आगजनी, 50 गिरफ्तार

झारखंड के जमशेदपुर में रविवार देर शाम जमकर सांप्रदायिक हिंसा हुई। उपद्रवियों ने खूब पथराव किया। गुमटीनुमा 5 दुकानों को आग लगाकर इन उपद्रवियों ने फूंक डाला। उपद्रवियों के हौसले इतने बुलंद थे कि पुलिस की हवाई फायरिंग के बाद भी वे रुक नहीं रहे थे। पुलिस भी पथराव का शिकार बनी।

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में रविवार देर शाम जमकर सांप्रदायिक हिंसा हुई। उपद्रवियों ने खूब पथराव किया। गुमटीनुमा 5 दुकानों को आग लगाकर इन उपद्रवियों ने फूंक डाला। उपद्रवियों के हौसले इतने बुलंद थे कि पुलिस की हवाई फायरिंग के बाद भी वे रुक नहीं रहे थे। पुलिस भी पथराव का शिकार बनी। बाद में रैफ के जवानों ने मोर्चा संभाला। जिसके बाद हालात काबू में आए। इस मामले में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी प्रभात कुमार के अनुसार कदमा थाना इलाके के शास्त्रीनगर में ब्लॉक 3 के पास महावीरी झंडा लगाया गया था। शनिवार इस झंडे के साथ पॉलीथिन का बैग लटका मिला। जटाधारी मंदिर के लोग इसके खिलाफ बैठक के लिए आए थे। पहले ही बैग लटकाने वालों पर कार्रवाई के लिए उन्होंने पुलिस को 24 घंटे की मोहलत दी थी।

jamshedpur violence 1

एसएसपी के मुताबिक रविवार को जब ये लोग बैठक के लिए जुटे, तो 100 से ज्यादा लोग चेहरा ढंक कर वहां आ गए। इन लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष के भी लोग इस पर आ गए। जमकर नारेबाजी होने लगी और फिर उपद्रव बढ़ गया। पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस पर हवाई फायरिंग कर उपद्रवियों को तितर-बितर करने की कोशिश हुई। फिर भी दंगाइयों के हौसले पस्त नहीं हुए। वे पथराव करते रहे। इसके बाद रैफ, क्यूआरटी, जैप और पुलिस के जवानों ने और सख्ती बरती। जिसके बाद हालात कंट्रोल में आए।

jamshedpur violence 2

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इलाके में धारा 144 लगाई गई है। बड़ी तादाद में पुलिस तैनात की गई है। शास्त्रीनगर ब्लॉक 2 की मस्जिद और आसपास के घरों से 50 लोगों को रात तक गिरफ्तार किया गया था। तमाम तलवारें और अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हिंसा में किसी के हताहत होने की अभी खबर नहीं है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।