newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Independence Day: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से लेकर रूस तक, भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर दुनिया भर से बधाई का तांता

Independence Day: उधर, कई अन्य राष्ट्रों के अध्यक्ष भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत को बधाई संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका समेत कई अऩ्य देशों के राष्ट्रध्यक्षों ने भारत को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्वीटर पर बधाई संदेश दिया है। आइए. आगे हम आपको उन सभी विदेशी राष्ट्र अध्यक्षों  के संदेश से रूबरू कराते हैं, जिन्होंने बधाई संदेश प्रेषित किया है।

नई दिल्ली। 15 अगस्त 1947 को हर भारतवासी ने दशकों की गुलामी की बेड़ियों को ध्वस्त कर स्वतंत्र भारत में सांस लिया था। इस पल के लिए हर भारतीय ने कई कुर्बानियां दी थी। यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि यह आजादी में हमें कोई खैरात में नहीं मिली थी, बल्कि हमारे पुरखाओं ने इस इसे प्राप्त करने के लिए  ना जाने कितने ही बलिदान दिए थे। जिनमें से कई का जिक्र इतिहास की इबारतों में पाया जाता है, तो कई आज भी गुमनाम हैं, लेकिन उन गुमनाम नायकों के योगदान को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आजादी के बाद के इन सात दशकों में भारत ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन आज इसी उतार-चढ़ाव को पार करते हुए भारत आज अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। सभी इसे खास मनाने में जुटे हुए हैं। आम से लेकर खास लोग इस अवसर को विशेष रंग में घोलने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, विदेश में रह रहे भारतीय भी स्वतंत्रता दिवस को खास मनाने में जुटे हुए हैं। उधर, कई अन्य राष्ट्रों के अध्यक्ष भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत को बधाई संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका समेत कई अऩ्य देशों के राष्ट्रध्यक्षों ने भारत को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्वीटर पर बधाई संदेश दिया है। आइए. आगे हम आपको उन सभी विदेशी राष्ट्र अध्यक्षों  के संदेश से रूबरू कराते हैं, जिन्होंने बधाई संदेश प्रेषित किया है।

जो बायडन ने दी बधाई

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडन  ने भारत को बधाई संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की ७५वीं वर्षगांठ की बधाई! अपनी हाल की गुजरात और नई दिल्ली की यात्रा के दौरान मैंने हमारे देशों के बीच मज़बूत हुए लिविंग ब्रिज को देखा। मैं अगले ७५ वर्षों में इन संबंधों को और बेहतर होते हुए देखनेके लिए उत्सुक हूँ ।


फ्रांस ने दी बधाई 

इसके साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमेमुएल मैक्रो ने कहा कि, ‘प्रिय मित्र @NarendraModi , प्रिय भारतवासियों, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाइयाँ! आप जब पिछले 75 वर्षों में भारत की शानदार उपलब्धियों का गर्व से जश्न माना रहे हैं, आप भरोसा कर सकते हैं कि फ्रांस हमेशा आपका साथ देगा।

इस्राएल ने भी दी  बधाई

इसके साथ ही भारत को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर इस्राएल ने भी बधाई दी है। इस्राएल ने कहा कि प्रिय भारत, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! आपका, इजराइल।


रूस  ने भी दी बधाई

: 15 अगस्त को, #भारत गणराज्य ब्रिटिश उपनिवेशवादियों के खिलाफ एक लंबे और कठिन संघर्ष के बाद 1947 में प्राप्त स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को चिह्नित करता है।

चीन ने भी कही ये बात

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई! स्वतंत्रता की भावना चीनी और भारतीय लोगों द्वारा साझा की गई एक विरासत है, जिसे पोषित और आगे बढ़ाया जाएगा। काश भारत समृद्धि का आनंद लेता और उसके लोगों को खुशी मिलती!

बता दें कि आज भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव मना रहे हैं।  इस मौके पर विश्व बिरादरी की ओर से बी बधाई देने वालों का तांता सगा हुआ है। उधर, इस खास मौके को और खास बनाने  के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने हर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है, जिसमें सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं। ध्यान रहे कि इस अभियान के अंतर्गत के केंद्र  सरकार ने सभी लोगों से अपने घरों और कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की थी, जिसमें लोग अब बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं। बीते 14 अगस्त को कई खास लोगों ने अपने घर और  कार्यालयों पर झंडा फहाराया था। बहरहाल,  इस खास मौके पर आपका क्या कुछ कहना है। आप हमें   कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू  होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम