newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी ने बताया सत्ता आते ही करेंगे 3 काम, पहले खुलवाएंगे बंद पड़े स्लॉटरहाउस और फिर…

Congress: तो अगर आपने ये वीडियो देख लिया हो तो इसे पूरे प्रसंग का सार बताने से पहले हम आपको बताते चले कि वीडियो में दिख रहे महानुभाव का नाम हाजी रिजवान कुरैशी है। हाजी रिजवान साहब को इस बात की बेइंतहा खुशी है कि गुरुवार को कांग्रेस द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम भी दर्ज था।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी दल अपनी सियासी जमीन को दुरूस्त करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में बीते गुरुवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कथित तौर पर कांग्रेस ने बहुत ही सूजबूझ के साथ यह सूची जारी की है। इसमें उन्हीं नामों को शामिल किया गया है, जिन पर पार्टी को पूरा भरोसा है कि वे किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करने में सफल रहेंगे, लेकिन अफसोस इन कांग्रेसी प्रत्याशियों के बोल सुनकर ऐसा लगता नहीं है कि यह पार्टी का पताका विजयी होने देंगे, बल्कि ये तो कांग्रेस की डूबती नैया को और डुबाने का काम करेंगे। जिस तरह से कांग्रेस के प्रत्याशी तुष्टिकरण की राजनीति करने को बेताब नजर आ रहे हैं, उसे देखते हुए ऐसा लगता नहीं है कि यह स्थिति पार्टी को आने वाले दिनों में दुरूस्त सियासी जमीन उपलब्ध कराएगी। बहरहाल, इस मसले को लेकर आप ज्यादा कुछ सोच विचार करें, उससे पहले आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं, जो इस समय सोशल मीडिया सहित अन्य सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

देखिए ये वीडियो

तो अगर आपने ये वीडियो देख लिया हो तो इसे पूरे प्रसंग का सार बताने से पहले हम आपको बताते चले कि वीडियो में दिख रहे महानुभाव का नाम हाजी रिजवान कुरैशी है। हाजी रिजवान साहब को इस बात की बेइंतहा खुशी है कि गुरुवार को कांग्रेस द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम भी दर्ज था। बता दें कि उन्हें पार्टी ने मुरादाबाद से टिकट दिया है। यह सोचने में आपको गुरेज नहीं होना चाहिए कि मुरादाबाद को मुस्लिम बहुल भूभाग होने की वजह पार्टी ने रिजवान को वहां से उतारा है। यही तो सियासत का दस्तुर है। पार्टी हमेशा ही प्रबल दावेदार को ही मैदान में उतारना मुनासिब समझती है। आखिर उन्हें भी जीत का स्वाद चखना है। वो भी ऐसी स्थिति में जब जीत का जायका चखे दशकों हो गए हैं। खैर, छोड़िए उन बातों को।  मुद्दे की बात पर आते हैं। तो मुद्दा यह है कि रिजवान को कांग्रेस ने टिकट दिया तो वे खुशी फूले नहीं समाए और अपनी खुशी का इजहार करने के लिए मीडिया बंधुओं से मुखातिब होते हुए कुछ ऐसा बोल गए। जिसने एक बार फिर से उन्हें सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गुलजार हो गया है।

ऐसा क्या बोल गए रिजवान?

कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी ने कहा कि अगर वे चुनाव जीतने में कामयाब हुए तो जनपद में बंद पड़े स्लॉटहाउस को खुलवाएंगे। उन्होंने कहा कि स्लॉटरहाउस बंद होने कुरैशी बिरादरी का पुलिस द्वारा शोषण किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शहर में रिंग रोड निर्माण राम गंगा किनार तटबंध का निर्माण कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि  ऐसी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए अगर हम चुनाव जीतने में सफल रहे हैं, तो इन सभी परेशानियों को दूर करने की दिशा में काम किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले राजी रिजवान कुरैशी ने साल 2017 में कांग्रेस की टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ा था।  उन्हें 74 हजार वोट मिले थे। चुनाव में वे वोटों के मामलों में दूसरे पायदान पर रहे थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ते हुए जीत के करीब पहुंच चुके थे।