newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress New Office: कांग्रेस ने बदला अपना पुराना ठिकाना, अब यहां होगा पार्टी का नया दफ्तर

Congress New Office: दरअसल, पीडब्लूडी विभाग का कहना था कि नगर निगम की अनुमति के बगैर दफ्तर में तीन सीढियां बनाई गई हैं, जो कि उचित नहीं है, जिसे ध्यान में रखते हुए पीडब्लू़डी विभाग ने इस तोड़फोड़ को अंजाम दिया है, जिस पर बीजेपी ने भी निशाना साधा था। हालांकि, अभी तक कांग्रेस के किसी भी वरिष्ठ नेताओं की ओर से इस पर किसी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

नई दिल्ली। देश की सुर्वाधिक पुरानी पार्टी कांग्रेस अब अपना दफ्तर बदलने जा रही है। कांग्रेस का नया दफ्तर दीन दयाल मार्ग पर होगा, जहां बीजेपी का भी दफ्तर है। बता दें कि कांग्रेस का पुराना दफ्तर दिल्ली के अकबर रोड पर है। पिछले 44 सालों से यहीं पर कांग्रेस का दफ्तर रहा है, जिसने कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। इस दफ्तर का उद्घाटन दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1978 में किया था। कांग्रेस का नया दफ्तर पिछले कई वर्षों से बन रहा था। यह दफ्तर अहमद पटेल और मोतीलाल वोहरा के जवाने से बन रहा था, जो कि अब जाकर मुकम्मल हुआ है। हालांकि, ये दोनों ही नेता पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं।

इस नाम से जाना जाएगा कांग्रेस का नया दफ्तर

आपको बता दें कि कांग्रेस का नया दफ्तर दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम से जाना जाएगा। जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस का यह नया दफ्तर 9 कोटला रोड पर होगा। कई दफा खुद राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी नए दफ्तर का जाजया लेने पहुंच चुके हैं।

congress flag

कैसा होगा कांग्रेस का नया दफ्तर

वहीं, कांग्रेस का नया दफ्तर 6 मंजिला होगा। जिसमें सभी नेताओं की सुख-सुविधाओं के लिए हर तरह के साधन उपलब्ध होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कांग्रेस के नव निर्माण दफ्तर में तोड़फोड़ की थी। दरअसल, पीडब्लूडी विभाग का कहना था कि नगर निगम की अनुमति के बगैर दफ्तर में तीन सीढियां बनाई गई, जो कि उचित नहीं है, जिसे ध्यान में रखते हुए पीडब्लू़डी विभाग ने इस तोड़फोड़ को अंजाम दिया था।