newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

A K Antony on Anil Antony: पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे ने थामा BJP का दामन तो दिग्गज कांग्रेस नेता हुए आहत, कही ये बात

A K Antony on Anil Antony: वहीं बेटे अनिल के भाजपा में शामिल होने पिता एके एंटनी का रिएक्शन सामने आया है। एके एंटनी ने बेटे के भाजपा के साथ जुड़ने के फैसले को गलत और आहत करने वाला बताया।

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को झटका लगा है। दरअसल पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल ने  गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। बीबीसी की प्रोपेगेंडा ड्राक्यूमेट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ के विरोध और केंद्र का सपोर्ट करते हुए अनिल एंटनी ने कांग्रेस को गुडबॉय कह दिया था। इसके बाद से वो लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमला बोल रहे थे, जबकि केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी की खूब प्रशंसा करते आ रहे थे। वहीं आज 6 अप्रैल को उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, केरल भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं बेटे अनिल के भाजपा में शामिल होने पिता एके एंटनी का रिएक्शन सामने आया है। एके एंटनी ने बेटे के भाजपा के साथ जुड़ने के फैसले को गलत और आहत करने वाला बताया।

Anil Antony joins BJP

अनिल के BJP में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया- एके एंटनी

तिरुवनंतपुरम में अपने बेटे अनिल एंटनी के भाजपा में शामिल होने पर एके एंटनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया है। यह बहुत ही गलत फैसला है। भारत का आधार एकता और धार्मिक सद्भाव है। 2014 के बाद, जब से मोदी सरकार सत्ता में आई, वे व्यवस्थित रूप से विविधता और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रहे हैं। भाजपा सिर्फ एकरूपता में विश्वास रखती है, वे देश के संवैधानिक मूल्यों को नष्ट कर रहे हैं।”

बता दें कि एके एंटनी कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। इसके अलावा कांग्रेस सरकार में रक्षा मंत्री से जैसे बड़े पदों पर भी रहे थे। इससे पहले अनिल एंटनी ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के पास हमारे देश को अगले 25 सालों में एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक बहुत अस्पष्ट विजन है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास भारत में सभी के लिए सामाजिक, आर्थिक, गतिशीलता और न्याय लेने के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण है।