नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी (Congress leader Renuka Chowdhury) का बीच सड़क में पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी करते नजर आई थी। दरअसल, कांग्रेस नेत्री नेशनल हेराल्ड मामले में प्रर्वतन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के लिए बुलाए जाने के खिलाफ हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थी। इस दौरान रेणुका चौधरी ने एक पुलिसकर्मी से बदसलूकी कर डाली। कांग्रेसी नेत्री ने पुलिसकर्मी का कॉलर तक पकड़कर खींच डाला था। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने पुलिस वाले को छुड़ाया और रेणुका चौधरी को हिरासत में लिया था। इसी बीच कांग्रेस राजस्थान के पुष्कर में कांग्रेस नेता हाजी इंसाफ की गुंडागर्दी देखने को मिली।
दरअसल, अतिक्रमण की कार्रवाई करने आए ईओ के साथ हाजी इंसाफ बहस बाजी करने लगे। पहले तो कांग्रेस नेता अधिकारी को थक्का मारने लगे। लेकिन उनका पारा इतना बढ़ गया कि हाजी इंसाफ ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाजी इंसाफ अपने कार्यकर्ताओं के साथ अधिकारियों के साथ उलझते हुए दिखाई दे रहे है। इसी दौरान उनका पारा गर्मा जाता है वो अधिकारी को पहले थक्का देते है और फिर थप्पड़ मारते है।
राजस्थान अजमेर
पुष्कर में काँग्रेस नेता हाजी इंसाफ ने अतिक्रमण की कार्रवाई करने गए ईओ को थप्पड़ मारा!देखिए तसवीरें…. pic.twitter.com/aYnNjeOQru
— jitesh jethanandani (@jethanandani14) June 18, 2022
इसके बाद वह दूसरे अधिकारी के साथ बहस करने लगते है और उनको समझने की कोशिश करते है और उन्हें भी धक्कामुक्की करने लगते है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि बुलडोजर लेकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंंची टीम को खाली हाथ भी लौटना पड़ा। वही अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता हाजी इंसाफ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स कांग्रेस की जमकर खरी खोटी भी सुना रहे है।