नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। दरअसल इस बार सलमान खुर्शीद अपनी नई किताब को लेकर भाजपा से लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के निशानें पर आ गए है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी नई किताब Sunrise Over Ayodhya: Nationhood in Our Times में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस-बोको हराम से कर डाली। जिसके बाद अब सलमान खुर्शीद सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए है। यूजर्स कांग्रेस नेता खुर्शीद की जमकर क्लास लगा रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर #Hindutva पर ट्रेंड कर रहा है।
The secular person inside #SalmanKhurshid stopped him from saying that #Hindutva is worse than pious ISIS ??#NationalEducationDay #HindutvaTerror pic.twitter.com/j8fbeRRgYq
— Incognito (@Qrious_Furious) November 11, 2021
#SalmanKhurshid 3rd class politician and writer comparing hindutva with most wanted islamic terrorist groups #ISIS and #BokoHaram#Hindutva
However forgot of #Islamicterror pic.twitter.com/zj2hy4mB9c
— Anand Thakur (@Anand_ModiAgan) November 11, 2021
The meaning of equality is Hinduism. #Hinduism #Hindutva pic.twitter.com/ZCNZIJSaJM
— Sandeep Pandey (@guy_visionary) November 10, 2021
Congressi Salman Khurshid is comparing #Hindutva with ISIS in his book.
This is how Congress loves #Hindus .
All the sympathy of Congress for Hindus is fake, the sooner you understand, the better.
— ࿗Ishi Rathore࿗ (@RathoreIshi) November 11, 2021
It’s our culture…#Hindutva ?❤️ Jai Shree Ram? #Hindutva #india pic.twitter.com/5q1YDoMv4l
— anurag nahta (@anuragnahta) November 11, 2021
वहीं खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या में की गई इस टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं बताया गया है कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर को इस बारे में एक वकील ने पत्र भी लिखी है और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पर सख्त कार्रवाई की मांग भी कर डाली है।
सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में लिखा कि, ”अयोध्या विवाद को लेकर समाज में बंटवारे की स्थिति थी। सुप्रीम कोर्ट ने उसका समाधान निकाला। कोर्ट के फैसले ने काफी दूर तक देखने की कोशिश की है। ऐसा फैसला है जिससे ये ना लगे कि हम हारे, तुम जीते।”