newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पटना SP सिटी को क्वारंटीन करने पर भड़के कांग्रेस नेता संजय निरुपम, कहा- लगता है BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुंबई पुलिस और बीएमसी पर ट्विटर के जरिए निशाना साधा है। संजय निरुपम ने कहा कि लगता है बीएमसी और मुंबई पुलिस पगला गए हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंचे आईपीएस विनय तिवारी को जबरन क्वारंटीन करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुंबई पुलिस और बीएमसी पर ट्विटर के जरिए निशाना साधा है। संजय निरुपम ने कहा कि लगता है बीएमसी और मुंबई पुलिस पगला गए हैं। इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता इस खबर से काफी गुस्से में नजर आईं थीं और उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताया था।

sanjay nirupam

कांग्रेस नेता ने ट्वीट लिखा, ‘लगता है बीएमसी और मुंबई पुलिस पगला गए हैं। सुशांत सिंह मामले की जांच करने आए आईपीएस अफसर विनय तिवारी को 15 अगस्त तक क्वारनटीन कर दिया है तो फिर जांच कैसे होगी ? उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है और कहा है कि विनय तिवारी को रिलीज कराएं और जांच में मदद करें, वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा।’

वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जो कुछ हुआ, ठीक नहीं हुआ है। सीएम ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पटना सिटी के एसपी विनय तिवारी के साथ मुंबई में जो कुछ है, वो ठीक नहीं हुआ है।

SP Vinay Tiwari

इससे पहले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट करके बताया था कि 2 अगस्त को आईपीएस विनय तिवारी ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे।लेकिन रविवार रात 11 बजे बीएमसी अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारनटीन कर दिया था।