newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन, हार्ट अटैक बनी मौत की वजह

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन हो गया है। संतोख सिंह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। 

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन हो गया है। संतोख सिंह (santokh Singh Chaudhary) कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया तो उनकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। मिली जानकारी के मुताबिक, यात्रा के दौरान ही उनकी धड़कनें बढ़ने लगी थी। ऐसे में यात्रा को बीच में रोक कर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से काफी दुख हुआ, उनकी आत्मा को भगवान शांति दें’।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनके निधन की खबरों से काफी दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में उनकी परिवार संग मेरी संवेदनाएं हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

30 जनवरी को हो रहा है यात्रा का समापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा चला रहे हैं। ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि 30 जनवरी को कश्मीर के श्रीनगर में खत्म होगी। यात्रा का समापन कश्मीर के लालचौक पर राहुल गांधी द्वारा तिरंगा फहराकर किया जाएगा। राहुल गांधी विपत्र और देश को एकजुट करने की दिशा में इस यात्रा को कर रहे हैं। यात्रा के समापन वाले दिन खास कार्यक्रम भी होगा जिसके लिए समान विचारधारा वाले 21 दलों के नेताओं को न्योता भेजा गया है।