newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Digvijaya Singh: कांग्रेस को अब भी नहीं है भारतीय सेना के शौर्य पर भरोसा? भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह ने मांगी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत

Digvijay Singh : आज तक संसद के समक्ष पुलवामा पर कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई।” सर्जिकल स्ट्राइक पर कोई सबूत नहीं दिखाया उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, लेकिन सबूत नहीं दिखाया। वे केवल झूठ बताते हैं।”

नई दिल्ली। कांग्रेस के बड़े नेता और मध्य प्रदेश की सियासत का बड़ा नाम, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बार फिर चर्चाओं में हैं इस बार उन्होंने भारतीय सेना पर सवाल उठाए हैं। उरी में पाकिस्तान द्वारा की गई दहशतगर्दी के बाद भारतीय सेना ने जो बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की थी अब उसे दिग्विजय सिंह ने नकली करार दिया है दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर भारतीय सेना ने कोई सर्जिकल स्ट्राइक की है तो उसका हमें सबूत देना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। सोमवार को जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के बीच एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र ने आज तक संसद के समक्ष सर्जिकल स्ट्राइक या पुलवामा आतंकी हमले पर कोई रिपोर्ट नहीं रखी है। उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर झूठ फैलाने का भी आरोप भी जड़ दिया।

digvijay singh

गौरतलब है कि साल 2019 की बात है जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था इसके बाद पूरे देश में भारतीय सेना की वाहवाही हुई थी। मोदी सरकार के इस कदम की दुनिया भर में तारीफ की गई थी। 2019 में पाकिस्तानी आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, उरी पर आतंकी हमले के 10 दिन बाद भारतीय जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पड़ाव के बीच आई है।

समाचार एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, “हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि कर्मियों को एयरलिफ्ट किया जाना चाहिए, लेकिन पीएम मोदी सहमत नहीं हुए। ऐसी चूक कैसे हुई? आज तक संसद के समक्ष पुलवामा पर कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई।” सर्जिकल स्ट्राइक पर कोई सबूत नहीं दिखाया उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, लेकिन सबूत नहीं दिखाया। वे केवल झूठ बताते हैं।”