newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: करारी हार के बाद कांग्रेस में मची खलबली; प्रियंका-सोनिया गांधी दे सकती हैं इस्तीफा!

Congress: आज शाम 4 बजे से कांग्रेस वर्किंग कमेटी(CWC) की बैठक होने वाली है, जिसमें कई अहम फैसले होने की उम्मीदें की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकती हैं।

नई दिल्ली। पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस के G-23 नेताओं की बैठक के बाद रविवार यानी आज शाम 4 बजे से कांग्रेस वर्किंग कमेटी(CWC) की बैठक होने वाली है, जिसमें कई अहम फैसले होने की उम्मीदें की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकती हैं। यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि कांग्रेस द्वारा पिछले कुछ समय से लगातार चुनावों में हार से कांग्रेस नेतृत्व पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। यही सब देखते हुए और 2022 के विधानसभा चुनावों में पांच राज्यों में हुई करारी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान आज शाम चार बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आपातकालीन बैठक बुला रहा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा भी दे सकती हैं इस्तीफा

कांग्रेस द्वारा यूपी विधानसभा चुनाव में अपने इतिहास के सबसे बुरे प्रदर्शन के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी महासचिव और यूपी विधानसभा में कांग्रेस का मुख्य चेहरा रहीं प्रियंका गांधी भी अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकती हैं। पार्टी से जुड़े एक नाराज नेता का मानना है कि प्रियंका गांधी की नीतियां और रणनीतियां उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कहीं नहीं ठहरीं और इसी वजह से कांग्रेस ने अपने इतिहास में का अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन किया।

khadge

मल्लिकार्जुन खड़गे या मुकुल वासनिक बन सकते हैं अंतरिम अध्यक्ष!

कांग्रेस पार्टी के विश्वस्त सूत्र और गांधी परिवार से खास संबंध रखने वाले एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि पार्टी आलाकमान के तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे या मुकुल वासनिक को फिलहाल अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किए जाने की भी बात उठी है। कयास लगाया जा रहा है कि आज शाम चार बजे से होने वाली बैठक में यदि सोनिया गांधी का इस्तीफा मंजूर हो जाता है तो मल्लिकार्जुन खड़गे या मुकुल वासनिक में से किसी एक को अगले पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव होने तक पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।