newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल, सचिन पायलट हो गए हैं लापता!, किसानों ने 21 रुपए इनाम देने का किया ऐलान

Rajasthan: वीडियो में सुना जा सकता है कि वहा मौजूद लोग कह रहे हैं कि हमारे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर गए। लेकिन वो वापिस नहीं आए। वहीं मौजूद दूसरा व्यक्ति कहता है कि सचिन पायलट बाहरी थे हमें लगा था कि वो टोंक का विकास करेंगे। मंत्री बनेगा। मगर बड़े अफसोस की बात टोंक की जनता के वोटों से उपमुख्यमंत्री भी बना। लेकिन हमें धोखा देकर गायब हो गया। आते नहीं है।

नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी सीएम अशोक गहलोत से खींचतान को लेकर, तो कभी अपनी सरकार को कठघरे में खड़े करने पर वो चर्चा बने रहते हैं। कई मौके पर राजस्थान सरकार को मुश्किलों में डाल चुके हैं। इसके अलावा वो कांग्रेस आलाकमान को भी चुनौती देते रहते है। इसी बीच राजस्थान की सियासत से एक खबर सामने आ रही है। क्या कांग्रेस नेता सचिन पायलट लापता हो गए है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि सचिन पायलट बीत कई दिनों से नजर भी नहीं आ रहे है। दरअसल राजस्थान के टोंक के किसानों ने सचिन पायलट को ढूंढ़ रहे है। इतना ही नहीं उनका पता बताने वाले को 21 रुपए इनाम देने का भी ऐलान किया है।

sachin pilot ashok gehlot

किसानों ने नकद राशि देने का भी ऐलान किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सुना जा सकता है कि वहा मौजूद लोग कह रहे हैं कि हमारे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर गए। लेकिन वो वापिस नहीं आए। वहीं मौजूद दूसरा व्यक्ति कहता है कि सचिन पायलट बाहरी थे हमें लगा था कि वो टोंक का विकास करेंगे। मंत्री बनेगा। मगर बड़े अफसोस की बात टोंक की जनता के वोटों से उपमुख्यमंत्री भी बना। लेकिन हमें धोखा देकर गायब हो गया। आते नहीं है। आगे कहते है कि इतना बड़ा धोखेबाज नहीं देखा है।

लोगों की प्रतिक्रिया-

वहीं इस मसले पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, ”सीधी बात अगर पायलट साहब को अगले चुनाव में वोट चाहिए तो इस कार्यकाल का हिसाब देना पड़ेगा क्योंकि सर्व समाज ने पायलट साहब के कहने पर ही कांग्रेस को वोट दिया था।”

Tweet