newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assam: ‘महाभारत में भी हुआ था लव-जिहाद…’, असम कांग्रेस अध्यक्ष का विवादित बयान, भड़के सीएम हिमंत बिस्वा

Assam: भूपेन बेरा ने कहा कि श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह भी तो लिव जिहाद था। इसके अलावा गंधारी भी तो लव जिहाद का ही शिकार हुई थी। धृतऱाष्ट्र ने गंधारी से शादी करके लव जिहाद का ही शिकार हुई थी। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि महाभारत में आपको कई ऐसे प्रसंग मिल जाएंगे, जिसमें लव जिहाद का मामला निहित है।

नई दिल्ली। लव जिहाद सरीखे संवेदनशील मुद्दे पर असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन बरा ने विवादित बयान दिया है। उनके बयान के बाद अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इतना ही नहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर कोई उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाता है, तो उन्हें फौरन गिरफ्तार किया जाएगा। आइए, आगे जानते हैं कि आखिर भूपेन बरा ने ऐसा कहा क्या है? जिसे लेकर विवादों का बाजार गुलजार हो चुका है।

भूपेन बेरा ने कहा कि श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह भी तो लिव जिहाद था। इसके अलावा गंधारी भी तो लव जिहाद का ही शिकार हुई थी। धृतऱाष्ट्र ने गंधारी से शादी की थी। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि महाभारत में आपको कई ऐसे प्रसंग मिल जाएंगे, जिसमें लव जिहाद का मामला निहित है। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि महाभारत में गांधारी के परिवार वाले उनकी शादी धृतराष्ट्र से कराना नहीं चाहते थे, लेकिन भीष्म पीतामह ने जबरदस्ती की थी, इसलिए उन्होंने शादी की। यह सब एक तरह का लव जिहाद ही है।

दरअसल, भूपेन बेरा ने यह बयान सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा के उस बयान के संदर्भ में दिया था, जिसमें उन्होंने गोलाघाट ट्रिपल मर्डर केस में लव जिहाद होने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से अपील की थी कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय ना हो और इसके अलावा किसी भी अनजान व्यक्ति से ज्यादा बातचीत ना करें। सोशल मीडिया पर पूरी तरह अपनी पहचान उजागर ना करें। यह प्रवृत्ति उनके लिए जान लेना साबित हो सकती है, जिसे ध्यान में असम कांग्रेस के प्रदेश अध्य़क्ष ने उक्त बयान दिया है। वहीं, अब उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही जा रही है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।