newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona: दिल्ली और मुंबई में कोरोना हुआ बेकाबू, बढ़ रही है नए मामलों की रफ्तार

Corona news Cases: पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,904 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा 2 हजार से अधिक हो जाएगा। वहीं इससे पहले पिछले साल 13 दिसंबर को में 1,984 संक्रमित मिले थे।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ रही है। बता दें कि जहां दिल्ली में अब करीब 2000 के आसपास नए मामले रोजाना देखे जा रहे हैं तो वहीं महाराष्ट्र में हर दिन 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा, अकेले मुंबई की बात करें तो मुंबई में एक दिन में 5890 केस सामने आए हैं। बेहिसाब बढ़ रही इस तादाद के बीच महाराष्ट्र में कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसे कदम उठाए गए हैं। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के अंदेशे के बीच ये सख्ती की शुरुआत है। कई इलाकों में पाबंदिया लगाई गई हैं। राज्य में तीन लाख 57 हजार आइसोलेशन बेड में से एक लाख 7 हजार भर चुके हैं। 60349 ऑक्सीजन बेड में से 12 हजार 701 भर चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र के कोरोना आंकड़े डराने वाले है।

Coronavirus

गौरतलब है कि सोमवार को महाराष्ट्र में 31,643 नए मामले सामने आए और 102 लोगों की मौत हो गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 5890 केस सामने आए और 12 लोगों की मौत हो गई।

corona india

इसके अलावा दिल्ली में बढ़ रहे मामलों पर गौर करें तो दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 1900 से ज्यादा नए मामले सामने आए। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,904 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा 2 हजार से अधिक हो जाएगा। वहीं इससे पहले पिछले साल 13 दिसंबर को में 1,984 संक्रमित मिले थे।