नई दिल्ली। देश में कोरोना (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,232 नए मामले (New Cases of Corona) सामने आए है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 90,50,598 हो गई है। सरकार के तमाम दावे और रणनीति फेल होती नजर आ रही है। कोरोना के केस बढ़ने के पीछे की सबसे बड़ी वजह रही है त्योहार।
पिछले 24 घंटों में कोरोना से मरने वाले 564 लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,32,726 हो गया है। कुल एक्टिव केस 4,39,747 हो गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 49,715 लोगों के डिस्चार्ज होने के साथ कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 84,78,124 है।
भारत में 46,232 नए #COVID19 मामलों के साथ कुल मामलों की संख्या 90,50,598 हुई। 564 नई मौतों के साथ मृतकों की कुल संख्या 1,32,726 है। कुल एक्टिव केस 4,39,747 हैं। पिछले 24 घंटों में 49,715 लोगों के डिस्चार्ज होने के साथ कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 84,78,124 है। pic.twitter.com/CV7OBEi20z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, कल टेस्ट किए गए 10,66,022 सैंपल्स की संख्या को मिलाकर 20 नवंबर तक टेस्ट किए गए कुल सैंपल्स की संख्या 13,06,57,808 हुई है।
कल टेस्ट किए गए 10,66,022 सैंपल्स की संख्या को मिलाकर 20 नवंबर तक टेस्ट किए गए कुल सैंपल्स की संख्या 13,06,57,808 हुई: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2020