newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus in India: देश में कोरोना के 30 हजार से अधिक नए मामले, 374 नई मौतें भी

Coronavirus in India: बीते 24 घंटों के अंदर देश में कोरोना के 30,093 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,74,322 हो गई है। इस दौरान 374 नई मौतें भी हुई हैं जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 4 लाख 14 हजार 482 हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में 45 हजार 254 लोग डिस्चार्ज हुए हैं जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 3,03,53,710 हो गई है। फिलहाल देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,06,130 बनी हुई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं लेकिन इस बीच तीसरी लहर का शोर भी सुनाई दे रहा है। बीते 24 घंटों के अंदर देश में कोरोना के 30,093 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,74,322 हो गई है। इस दौरान 374 नई मौतें भी हुई हैं जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 4 लाख 14 हजार 482 हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में 45 हजार 254 लोग डिस्चार्ज हुए हैं जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 3,03,53,710 हो गई है। फिलहाल देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,06,130 बनी हुई है।

बता दें, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 52,67,309 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41,18,46,401 पर जा पहुंचा है।

एक दिन पहले ये था आंकड़ा

एक दिन पहले देश पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 38,164 नए मामले आए थे जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,44,229 हो गई थी। बीते दिन 499 नई मौतें भी हुई थी।वहीं इस दौरान 38,660 लोग डिस्चार्ज हुए थे जिसके बाद कुल डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 3,03,08,456 हो गई थी।