newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शादी होते ही लग गया लॉकडाउन, अब नदी किनारे पहुंचकर लेनी चाही सेल्फी तो चली गई जान

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया। इस बीच कर्नाटक में एक कपल की शादी के बाद लॉकडाउन लग गया। लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद दोनों बाइक पर घूमने निकले। इस दौरान हेमवती नदी पर सेल्फी लेने के चक्कर में दोनों नदी में गिरकर मर गए।

कर्नाटक। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया। इस बीच कर्नाटक में एक कपल की शादी के बाद लॉकडाउन लग गया। जिससे वह काफी दिनों से घर पर ही बंद थे। लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद दोनों बाइक पर घूमने निकले। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे नए जोड़े की मौत हो गई।

drown in Yamuna river

दरअसल, शुक्रवार को नया जोड़ा बाइक पर घूमने निकला। इस दौरान हेमवती नदी पर सेल्फी लेने के चक्कर में दोनों नदी में गिरकर मर गए। यह मामला हासन में हेन्नेली गांव के पास का है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों की पहचान गांव की कृतिका (23) और जिले के बेलूर तालुक के अतीर्श (27) के रूप में की गई है। उनकी 20 मार्च को शादी हुई थी। दोनों बेंगलुरु में काम करते थे और लॉकडाउन के कारण गांव में थे।

पुलिस उपाधीक्षक गोपी ने बताया कि दंपती गुरुवार देर शाम अपनी मोटरसाइकिल पर घूमने के लिए गए थे, तभी यह हादसा हुआ। दंपती के आभूषण उनके शरीर पर ही थे और मोटरसाइकिल भी घटनास्थल पर ही मिली। शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।