newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Musewala Massacre: कोर्ट ने लगाई पंजाब सरकार को कड़ी फटकार, मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेना का है मामला

Court Reprimand: सिद्धू मूसेवाला की इस हत्या के लिए पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देशभर के लोगों ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सोशल मीडिया पर कड़ी फटकार लगाई थी। उनकी मौत के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार ठहराया था। अब कोर्ट ने भी पंजाब सरकार कड़ी फटकार लगाई है। वजह है पंजाब सरकार द्वार कई लोगों की सुरक्षा को हटाना।

नई दिल्ली। पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सूबे की भगवंत मान सरकार पर कई लोगों ने उनकी मौत का जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। पंजाब ही नहीं बल्कि समूचे देश के में सिद्धू मूसेवाला की अपनी अलग ही लोकप्रियता थी। खासकर युवा वर्ग उनके गानों का दिवाना था। सिद्धू मूसेवाला की उनके गांव जाते वक्त कुछ अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े गोली से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। सिद्धू मूसेवाला की इस हत्या के लिए पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देशभर के लोगों ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सोशल मीडिया पर कड़ी फटकार लगाई थी। उनकी मौत के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार ठहराया था। अब कोर्ट ने भी पंजाब सरकार कड़ी फटकार लगाई है। वजह है पंजाब सरकार द्वार कई लोगों की सुरक्षा को हटाना। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक दिन पहले ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सिद्धू मूसेवाला समेत 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा हटाई थी। अब इसी को लेकर कोर्ट ने पंजाब सरकार को लताड़ लगाई है।

bhagwant maan 2

 बहाल होगी सुरक्षा 424 लोगों की सुरक्षा

पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की मौत से एक दिन पहले पंजाब के 424 वीआईपी की सुरक्षा को हटा दिया था। इसके बाद उनकी इस कार्यवाही पर विपक्ष ने पंजाब सरकार को जमकर घेरा। अब इसके बाद कोर्ट ने भी पंजाब सरकार ने कई लोगों की सुरक्षा को हटाने के मामले में पंजाब सरकार को जमकर लताड़ लगाई है।

Sidhu Moose Wala

इसके साथ ही कोर्ट ने इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि जिनकी सुरक्षा वापस ली गई थी उनकी जानकारी लीक कर दी गई। इन सब के बाद अब भगवंत मान सरकार ने 424 लोगों की सुरक्षा को बहाल करने का फैसला किया है। 7 जून से इन सभी लोगों की सुरक्षा को बहाल कर दिया जाएगा।