newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrashekhar Azad Attacked: देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान

Chandrashekhar Azad Attacked: वहीं पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची है। इसके साथ ही हमलावरों की तलाश में जुट गई है। आस-पास में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम शुरू हो गया है। जिससे बदमाशों की पहचान हो सके।

नई दिल्ली। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यूपी के सहारनपुर के देवबंद इलाके में उनके काफिले में ये जानलेवा फायरिंग की गई है। अज्ञात बदमाशों ने भीम आर्मी चीफ पर गोली चलाई है। हमले में चंद्रशेखर आजाद बाल-बाल बच गए है। इस हमले के बाद उन्हें देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात है कि उनकी जान खतरे से बाहर है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी के शीशे टूट हुए है। गाड़ी को चीर कर बुलेट निकली है। इसके अलावा गोली चंद्रशेखर आजाद की पीठ को छूनकर निकली है। बताया जा रहा है कि हमलावर 2 गाड़ियों में आए थे।

वहीं पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची है। इसके साथ ही हमलावरों की तलाश में जुट गई है। आस-पास में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम शुरू हो गया है। जिससे बदमाशों की पहचान हो सके। वहीं इस हमले को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है। उनकी गाड़ी आगे सहारनपुर की तरफ भागी। हमने यू टर्न ले लिया। हमारी गाड़ी अकेली ही थी, कुल 5 लोग थे।

भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गौतम ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता अजय गौतम की मां का 2 दिन पहले निधन हो गया था। उन्हीं घर पर मिलने आए थे। इसके बाद वो वहां से निकलते है इसके बाद कुछ अज्ञात व्यक्ति एक गाड़ी में सवार थे गाड़ी हरियाणा की थी। उन पर गोली चलाते है। इस फायरिंग में गोली उनकी कमर को छूकर निकलती है। भीम आर्मी ने चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात कही है।

वहीं चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की घटना पर सहारनपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा, चंद्रशेखर के गोली पेट को छूकर निकली है। वे अभी ठीक हैं, डॉक्टर ने बताया है कि उनकी स्थिति सामान्य है। पुलिस इस मामले की जांच गहनता से करेगी।

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला-

चन्द्रशेखर आज़ाद पर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का रिएक्शन सामने आया है। अखिलेश यादव ने भीम आर्मी चीफ पर हमले को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा।