newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बिगड़ी सेहत, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ

सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को ट्वीट करते हए लिखा, तेज बुखार और ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के चलते मैं बीती रात राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मैं आप लोगों को अपने विषय में अपडेट करता रहूंगा।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के सक्रंमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को तेज बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री को पूर्वी दिल्ली स्थित राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका जताई है, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री का कोरोना टेस्ट किया गया है।

Satyendar Jain

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सोमवार देर रात सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह कोरोना जांच के लिए उनका सैंपल भेजा गया है। हालांकि अभी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को ट्वीट करते हए लिखा, तेज बुखार और ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के चलते मैं बीती रात राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मैं आप लोगों को अपने विषय में अपडेट करता रहूंगा।

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। हालांकि अब सत्येंद्र जैन की हालत पहले से बेहतर है। गौरतलब है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार विभिन्न स्तर पर अधिकारियों, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रियों के साथ विभिन्न बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में भी हिस्सा लिया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ वह लगातार कई बैठकों में शामिल होते रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ भी वह लगातार कई बैठकों में शरीक हुए हैं।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ था, तब उन्हें बुखार जैसी परेशानी हुई थी। जिसके बाद कोरोना वायरस टेस्ट हुआ, हालांकि उनका रिजल्ट नेगेटिव आया था।

satyendra-jain

बता दें कि दिल्ली कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में हैं। यहां कोरोना के अब तक 42,000 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।