newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली पुलिस के कोरोना पॉजिटिव एएसआई के ठीक होकर लौटने पर भव्य स्वागत

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस में सबसे ज्यादा मध्य जिले के चांदनी महल थाने के पुलिसकर्मी कोरोना के संदिग्ध संक्रमित मिले हैं। लिहाजा आधे से ज्यादा थाना स्टाफ होम क्वारंटाइन हो चुका है।

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कोरोना पॉजिटिव मिले एएसआई की हर जांच निगेटिव आ गयी है। लिहाजा शुक्रवार को उन्हें घर वापस भेज दिया गया। घर वापसी पर शुभचिंतकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि यह दिल्ली पुलिस स्टाफ में पहले कोरोना पॉजिटिव स्टाफ थे। एएसआई का परिवार एक पुलिस कालोनी में रहता है। करीब 14-15 दिन पहले जब यह एएसआई महकमे में पहले कोरोना पॉजिटिव साबित हुए तो कोहराम मच गया था।

Delhi Police
अब तक दिल्ली पुलिस में 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं। इनमें से बाकी सब अभी तक अस्पताल में ही इलाज करा रहे हैं। यही एएसआई सबसे पहले कोरोना प़ॉजिटिव थे और सबसे पहले ठीक होकर घर वापस लौट आये।

Delhi Corona
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस में सबसे ज्यादा मध्य जिले के चांदनी महल थाने के पुलिसकर्मी कोरोना के संदिग्ध संक्रमित मिले हैं। लिहाजा आधे से ज्यादा थाना स्टाफ होम क्वारंटाइन हो चुका है।