newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस चौकन्नी, बड़ी साजिश का किया पर्दाफाश, 4 लोग 55 पिस्टल और 50 कारतूस के साथ गिरफ्तार

Delhi Police Special Cell: डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक, इन सभी को अलग-अलग लोकेशन से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जानकारी मिली है कि, मध्य्प्रदेश और मेवात से हथियारों के इस जखीरे को देश की राजधानी दिल्ली लाया गया था।

नई दिल्ली। 15 अगस्त से पहले सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। 4 हथियार तस्करों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर उनके पास से 55 ऑटोमेटिक पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। इन सभी हथियारों को दिल्ली में कई गैंगस्टर को सप्लाई किये जाने की मंशा थी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनके नाम राजवीर सिंह और धीरज जोकि हाथरस का रहने वाला है, विनोद भोला फिरोजाबाद का निवासी है तो वहीं धर्मेंद्र दिल्ली का रहने वाला है।

Delhi Police Corona case

डीसीपी स्पेशल सेल संजीव यादव ने इस संबंध में जानकारी दी कि, हथियार तस्करों के इस नेक्सस के बारे में एक गोपनीय जानकारी मिली थी। जानकारी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से ठीक पहले हथियारों का एक बड़ा जखीरा तस्करी के जरिए लाया जा रहा है। इस बार ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए डीसीपी संजीव यादव ने एसीपी जसबीर मलिक और संजय दत्त की अगुवाई में स्वतंत्रता दिवस पर तमाम आतंकी अलर्ट और चुनौतियों को देखते हुए बिना वक्त गवाएं टीम गठित की। जिसका असर ये हुआ कि, तुरंत हथियार सप्लायर्स की लोकेशन को ट्रेस किया गया।

Pistol
फाइल फोटो

डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक, इन सभी को अलग-अलग लोकेशन से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जानकारी मिली है कि, मध्य्प्रदेश और मेवात से हथियारों के इस जखीरे को देश की राजधानी दिल्ली लाया गया था। इनको कार में गेट और सीट के नीचे कैविटी बनाकर छिपाकर ये हथियार दिल्ली लाये गए थे। दिल्ली में ये हथियार एनसीआर के कई गिरोह को सप्लाई किए जाने थे। जिससे बड़ी अनहोनी का अंदेशा बना हुआ था।