newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: RSS के मनमोहन वैद्य की किताब “We and the World Around” किताब का विमोचन, कार्यक्रम में BJP नेता मुरली मनोहर जोशी व आध्यात्मिक गुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि ने की शिरकत

Delhi: कार्यक्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने मौजूदा इजराइल और हमास के युद्ध पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, इजराइल में रहने वाले करीब 17 लाख मुसलमान हमास का नहीं, बल्कि इजराइल के साथ खड़े हैं और हमारे देश के कुछ लोग हमास के साथ खड़े हैं। यह चिंता का विषय है।

नई दिल्ली। दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में “We and the World Around” नामक किताब का विमोचन किया गया। यह पुस्तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ मनमोहन वैद्य द्वारा लिखी गई है। यह स्पेशल पुस्तक उनकी जिंदगी की पहली किताब है। इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर प्रख्यात विचारक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी व जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और हिंदू आध्यात्मिक गुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि ने अध्यक्ष के रूप में शिरकत की। साथ ही वाणी प्रकाशन ग्रुप के चेयरमैन अरुण महेश्वरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार व लेखक अनंत विजय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई।

इस मौके पर डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने पश्चिमी देशों के दिखावेपन को उजागर किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका कम्पनियों का एक समूह था जो बाद में राज्य बन गया। अमेरिका पिछले 400 से 500 वर्षों से अस्तित्व में हैं। सवाल उठता है कि अमेरिकी कौन हैं? क्या झंडा इनकी पहचान है? ये देश सिर्फ अपनी बात करते हैं। अमेरिका की तुलना भारत से करते हुए मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि, भारत की धरती सबकी बात करती है लेकिन यूरोप में ऐसा नहीं हुआ है और यह किताब इन सभी मुद्दों पर बात करती है।

RSS के सह सरकार्यवाह डॉ मनमोहन वैद्य ने क्या कहा-

आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ मनमोहन वैद्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, RSS को बाहर से समझना मुश्किल है। विश्व में संघ जैसा कोई सामाजिक संगठन नहीं है। हालांकि, यदि कोई संघ में प्रवेश करता है, तो इसे समझना बहुत आसान हो जाता है। कैसे एक वर्ग के लोगों ने संघ के बारे में गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश की और कैसे लोग संघ के बारे में अपना नजरिया बदलते हैं, इन सभी बातों का जिक्र इस किताब में किया गया है।

इस कार्यक्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने मौजूदा इजराइल और हमास के युद्ध पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, इजराइल में रहने वाले करीब 17 लाख मुसलमान हमास का नहीं, बल्कि इजराइल के साथ खड़े हैं और हमारे देश के कुछ लोग हमास के साथ खड़े हैं। यह चिंता का विषय है।

कार्यक्रम में इन लोगों ने की शिकरत

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर, संपर्क प्रमुख रामलाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।