newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: संदिग्ध नाव और AK-47 किसकी? डिप्टी CM फडणवीस ने बताई ‘ऑस्ट्रेलियन बोट’ की सच्चाई

Maharashtra: रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिलने पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा,  हरिहरेश्वर तट से एक संदिग्ध नाव में तीन एके राइफल, कारतूस और उसके कागजात पाए गए है। तुरंत महाराष्ट्र पुलिस और एटीएस ने सारी जगह नाकेबंदी की। इसकी तफ्तीश शुरू की गई। हमने तुरंत ही भारतीय कोस्ट गार्ड के साथ संपर्क किया और उन्होंने इसकी तुंरत जांच की।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के रायगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब समुद्र किनारे संदिग्ध नाव मिली। बोट में एके-47, कारतूस समेत कुछ विस्फोटक भी बरामद हुआ हैं। हथियार मिलने के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही इसे आतंकी साजिश से जोड़कर मामले की पड़ताल की जा रही है। ATS हाई अलर्ट पर है और हर एंगल से जांच कर रही है। बता दें कि जहां से ये बोट मिली है, उस जगह से मुबंई 200 किमी और पुणे 170 किमी की दूरी पर है। वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि नाव बहकर आ गई है। बता दें कि आज से 13 साल पहले मुबंई में आतंकवादी हमला हुआ था। गेटवे ऑफ इंडिया और ताज होटल पर आतंकियों ने हमला बोल दिया था। जिसमें 160 लोगों की जान चले गई थी।

रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिलने पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा,  हरिहरेश्वर तट से एक संदिग्ध नाव में तीन एके राइफल, कारतूस और उसके कागजात पाए गए है। तुरंत महाराष्ट्र पुलिस और एटीएस ने सारी जगह नाकेबंदी की। इसकी तफ्तीश शुरू की गई। हमने तुरंत ही भारतीय कोस्ट गार्ड के साथ संपर्क किया और उन्होंने इसकी तुंरत जांच की। तफ्तीश में ध्यान आया है कि इस वोट का नाम लेडी हान है। इसकी मालकिन एक ऑस्ट्रेलियन महिला है। उस महिला के पति इस बोट के कप्तान है। ये नाव मस्कट से यूरोप जा रही थी। 26 जून 2022 को इस नाव का इंजन खराब हुआ था। उस नाव में सवार लोगों ने बचाने के लिए अलर्ट जारी किया था।

आगे उन्होंने कहा कि फेस्टिवल का सीजन है इसलिए कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता है। इसीलिए सबको अलर्ट पर रखा है। किंतु बोट को लेकर हमारे पास पुख्ता जानकारी आ गई है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ये बोट किसकी है लेकिन ये अभी तक नहीं साफ हो पाया है कि बोट में रखे हथियार किसके है?

हालांकि रायगढ़ के तट पर इस बोट का पकड़ा जाना एक बहुत बड़े खतरे की घंटी है। क्योंकि नाव में तीन एके 47 राइफल, कारतूस और विस्फोटक बरामद हुआ है। वहीं कोस्ट गार्ड ने इस नाव को अपने कब्जे में ले लिया है। ऐसे में समुद्र किनारे हथियार मिलना बहुत कुछ सवाल खड़े कर रहा है कि क्या मुबंई के दहलाने के लिए साजिश रची गई थी। इसके साथ ही क्या महाराष्ट्र में 26/11 हमले जैसी साजिश रची जा रही थी।