newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब कोरोना की चपेट में आए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्‍हें गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्‍हें गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।’


जानकारी के मुताबिक, उनके कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था और फिर उनका कोरोना टेस्ट किया गया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।

dharmendra pradhan

कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वायरस का पता चलने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमित शाह पिछली कैबिनेट बैठक में मौजूद थे, जिसके बाद उनके कई कैबिनेट सहयोगी, जैसे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया।

प्रधान की रिपोर्ट आने के बाद उनकी कैबिनेट सहयोगी स्मृति ईरानी और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह जैसे विपक्षी नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, आगरा के भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय और गोरखपुर से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।