
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इस फोटो को देखने के बाद ज्यादातर लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। आपको बता दें कि ऐसी तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन कहलाती है जो आपकी आंखों को धोखा देने के लिए होती है। अब जो तस्वीर हम आपको दिखाने वाले हैं, इस तस्वीर के चैलेंज को पूरा करने में लोगों के दिमाग की दही हो रही है। इस चैलेंज को पूरा करने में 99% लोग फेल रहे हैं। तो चलिए देखते हैं आप इस तस्वीर में दिया चैलेंज पूरा कर पाते हैं या नहीं।
क्या है इस तस्वीर में?
दरअसल, इस तस्वीर में आपको एक पक्षी की तस्वीर दिख रही है। इस आकृति में से आपको महिला को ढूंढकर बताना है। जी हां, इस तस्वीर में एक महिला की तस्वीर छिपी हुई है। अब इसी बात पर ध्यान देना है कि आखिर तस्वीर में महिला कहां छिपी है। आपको बता दें कि खुद को बहुत शार्प दिमाग के मानने वाले लोग भी इस तस्वीर को देखकर कंफ्यूज हो रहे हैं। तो आपने अभी तक महिला को ढूंढा क्या?
बड़े-बड़े जीनियस भी इस चैलेंज को पूरा करने में फेल हो गए हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं, तस्वीर में आपको हरे रंग का बैकग्राउंड दिख रहा होगा। जहां एक कटे पेड़ पर एक तोता बैठा नजर आ रहा होगा। अब जब आप इस तस्वीर को थोड़ा ध्यान से देखेंगे तो आपको इस तस्वीर में तोते के अलावा एक महिला भी दिखेगी। हालांकि, इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालना पड़ेगा। आपको बता दें कि महिला अपने सिर पर हाथ रखकर लेटी है। इस महिला को कलर कर तोते की आकृति बनाई गई है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको भी ये महिला दिख गई होगी।