newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Digvijay Singh On PM Modi : मोहन भागवत तो मस्जिद-मदरसा भटकने लगे, अब कुछ दिन बाद मोदी भी ‘टोपी’ पहनने लगेंगे: दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh : ‘भाजपा इन दिनों आलोचना के लिए खासकर राहुल गांधी को इसलिए चुन रही है, क्योंकि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने के भीतर भागवत मदरसा और मस्जिद जाने लगे हैं। थोड़े ही दिनों में मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अक्सर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमलावर होते रहते हैं। दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को कहा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा का असर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि भागवत को मदरसा और मस्जिद जाने पर मजबूर होना पड़ा है और कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘टोपी’ पहननी शुरू कर देंगे।

digvijay singhइसके अलावा बता दें कि वरिष्ठ नेता दिग्विजय भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति के प्रमुख हैं। उन्होंने इंदौर में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के बीच खुले शब्दों में कहा, ‘भाजपा इन दिनों आलोचना के लिए खासकर राहुल गांधी को इसलिए चुन रही है, क्योंकि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने के भीतर भागवत मदरसा और मस्जिद जाने लगे हैं। थोड़े ही दिनों में मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे।

विदेश से भारत लौटने के बाद ‘टोपी’ नहीं पहनते मोदी: दिग्विजय

इसके साथ ही पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब और अन्य देशों में तो ‘टोपी’ पहनते हैं, लेकिन वह भारत लौटने के बाद सिर पर ‘टोपी’ नहीं लगाते। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का 2 महीने के भीतर बहुत असर हुआ है। इसीलिए संघ के एक बड़े नेता को कहना पड़ा कि देश के गरीब लोग और गरीब व अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि आप देखिएगा, जब यह यात्रा अपने आखिरी मुकाम श्रीनगर पहुंचेगी, तब क्या होता है।