newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress:“आखिरी चुनाव है, कांग्रेस वापस नहीं आने वाली यदि….”, पार्टी के हालात पर ये क्या बोल गये दिग्विजय सिंह (VIDEO)

Congress: कोई किसी पर तोहमतों की बौछार छोड़ दे रहा है, तो कोई किसी पर किसी मसले को लेकर आक्षेप लगा रहा है। आज इन्हीं सब मुद्दों को रेखांकित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बिना विलंब किए पार्टी के वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ नेताओं तक की ऐसी क्लास लगाई कि सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल हो रहे सभी वीडियो को पछाड़ते हुए दिग्गि साहब वाली वीडियो ट्रेंड करने लगी।

नई दिल्ली। साल 2014….ये साल महज आपके लिए सिर्फ एक साल हो सकता है…लेकिन क्या आपको पता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के लिए यह साल नहीं, बल्कि एक काल था। एक ऐसा काल जिसने देश की सबसे पुरानी पार्टी को कहीं का भी नहीं छोड़ा है। सोचकर ही हैरानी होती है कि कल तक जिस पार्टी का देश के हर सूबे में डंका बजा करता था। आज आखिर वो कैसे किसी प्यासे परिन्दे की भांति सत्ता के लिए झटपटा रही है, लेकिन अफसोस मुल्क के आवाम की बेरूखी ने कांग्रेस को अवसादग्रस्त करके छोड़ दिया है। पीएम मोदी के जलवे के आगे कांग्रेस का हर जायका अब देश की जनता को रास नहीं आ रहा है और बाकी की रही सही कसर कांग्रेस में मुख्तलिफ गुटों में चल रहे नेताओं की मंडली ने पूरी कर दी।

कोई किसी पर तोहमतों की बौछार छोड़ दे रहा है, तो कोई किसी पर किसी मसले को लेकर आक्षेप लगा रहा है। आज इन्हीं सब मुद्दों को रेखांकित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बिना विलंब किए पार्टी के वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ नेताओं तक की ऐसी क्लास लगाई कि सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल हो रहे सभी वीडियो को पछाड़ते हुए दिग्गि साहब वाली वीडियो ट्रेंड करने लगी। ऐसा समझ लीजिए आगामी 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं को कतारबद्ध कर जमकर क्लास लगाई।

उन्होंने कांग्रेस में चल रहे गुटों पर नाराजगी जाहिर कर सभी नेताओं को एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अगर समय रहते आप लोग एकजुट नहीं हुए, तो मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव आखिरी चुनाव साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुट नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में जिस तरह गुटबाजी चल रही है। यह पार्टी की स्थिति के लिए ठीक नहीं है। इस पर विराम लगाने की आवश्यकता है। अगर समय रहते विराम नहीं लगाया गया, तो इसके दुष्परिणाम आगामी नस्लों को भुगतने पड़ सकते हैं। बता दें कि जिस तरह से दिग्गि ने पार्टी नेताओं की जमकर क्लास लगाई है, उसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। अब आपका इस पूरे मसले पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना मत भूलिएगा। गौरतलब है कि आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी सियासी दलों के सूरमा अपनी जीत दर्ज करने के एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे।