newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Atiq Ahmed Gang: अतीक ने बना रखा था 107 मेंबर का गिरोह, इनमें से कुछ खास की ये रही जानकारी

माफिया अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका गिरोह अभी बचा हुआ है। अतीक के इस गिरोह में 107 मेंबर हैं। इनके बारे में ताजा जानकारी सामने आई है। अतीक के गिरोह में जो मेंबर हैं, उनमें से कुछ खास के बारे में आपको हम जानकारी दे रहे हैं। जानिए कितने खूंखार हैं अतीक के गुर्गे।

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका गिरोह अभी बचा हुआ है। अतीक के इस गिरोह में 107 मेंबर हैं। इनके बारे में ताजा जानकारी सामने आई है। अतीक के गिरोह में जो मेंबर हैं, उनमें से कुछ खास के बारे में आपको हम जानकारी दे रहे हैं। अतीक का साला जकी अहमद भी गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। वो लखनऊ में व्यापारी को अगवा करने के केस में जेल में है। अतीक की जमीनों और कारोबार को जकी संभालता रहा है। अतीक गैंग का अहम मेंबर मोहम्मद अरमान भी है। वो प्रयागराज के सिविल लाइंस का निवासी और हिस्ट्रीशीटर है। उमेश पाल हत्याकांड में 5 लाख का इनाम अरमान पर है।

atiq gang list 1

अतीक गैंग का अहम मेंबर इम्तियाज उर्फ पप्पू भी है। वो बेली गांव का निवासी है। भूमाफिया है। जेल से बाहर है। अतीक के बेहद करीबी गुलफुल प्रधान का बेटा वदूद भी गैंग का मेंबर है। वो अतीक के लिए जमीन का कारोबार करता रहा है। भूमाफिया और हिस्ट्रीशीटर आसिफ दुर्रानी अभी जेल में है। अतीक गैंग में भूमाफिया लवकुश कुशवाहा भी रहा है। वो भी अभी जेल से बाहर है। अतीक का चचेरा भाई राशिद उर्फ नीलू भी भूमाफिया घोषित है और फरार है। अतीक के गिरोह में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर जुल्फिकार उर्फ तोता भी है। वो अभी आगरा जेल में बंद है।

atiq gang list 2

अतीक का सबसे करीबी शूटर और भूमाफिया आबिद प्रधान भी गिरोह का मेंबर है। वो इस वक्त जेल से बाहर है। अतीक के गिरोह में भूमाफिया और हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद फरहान भी है। वो अभी चित्रकूट जेल में बंद है। इसी तरह आशिक उर्फ मल्ली भी अतीक के गैंग का मेंबर है। वो हिस्ट्रीशीटर है और जेल से बाहर है। इनके अलावा अतीक के खास लोगों में वकील कपिलदेव त्रिपाठी भी है। वो भूमाफिया है और अतीक की जमीनों का कारोबार संभालता रहा है। वो भी अभी जेल से बाहर है।

atiq gang list 3