newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा-विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई व्यक्ति राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

मध्यप्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रविवार को फिर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर बड़ा हमला बोला है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रविवार को फिर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा व्यक्ति राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता।”

Sadhvi Pragya

राजधानी में रविवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस को अपने गिरेवान में झांककर देखना चाहिए। उनकी पार्टी (कांग्रेस) में न तो बोलने की सभ्यता है, न तो संस्कार है और न ही देशभक्ति है। मैं तो एक ही बात कहूंगी, देशभक्ति आएगी कहां से, जब दो-दो देशों की सदस्यता लिए हुए हैं।”

Rahul Gandhi

प्रज्ञा ठाकुर ने चाणक्य की कही बात का जिक्र करते हुए कहा, “चाणक्य ने कहा था, इस भूमि का पुत्र ही इस देश की रक्षा कर सकता है। विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कभी कोई राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता।”

Sadhvi Pragya Singh Thakur

सांसद प्रज्ञा अपने विवादास्पद बयानों के लिए हमेशा चर्चाओं में रहती आई हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान और फिर संसद में उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताया था।