newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के लिए पीएम मोदी के इस व्यवहार ने जीत लिया लोगों का दिल

शपथ ग्रहण समारोह में कुछ ऐसा हुआ है, जिससे एक बार फिर से लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कायल हो गए। इस वाकये के बाद लोग प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े बिना नहीं रह पा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया। तो आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का रूमाल नीचे गिर गया था।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया की कायनात में न जाने कितने ही वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें से कुछ वीडियो अपनी झोली में तारीफ बटोरते हैं, तो कुछ आलोचना। वहीं व्यूवर भी इन वीडियो को देखने के बाद अपनी राय जाहिर करने से गुरेज नहीं करते हैं। अब आप इतना सब कुछ पढ़ने के बाद समझ ही गए होंगे कि बात वीडियो की हो रही है, तो जरूर मसला किसी वीडियो से जुड़ा हुआ है। अब अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं। दरअसल, अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस किसी की भी नजर इस वीडियो पर जा रही है, वो इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है। आपको बता दें कि यह वीडियो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह से जुड़ा हुआ है, जिसमें तमाम दिग्गज नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी शामिल हुईं थीं।

president election

इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में कुछ ऐसा हुआ है, जिससे एक बार फिर से लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कायल हो गए। इस वाकये के बाद लोग प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े बिना नहीं रह पा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया। तो आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का रूमाल नीचे गिर गया था। जिस पर जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर गई तो उन्होंने उठाकर प्रतिभा पाटिल को दे दिया। आपको बता दें कि इस पूरे वाकये ने सोशल मीडिया पर समेत मुख्तलिफ मंचों पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर लिया है। लोग इस पूरे वाकये को देखने के बाद प्रधानमंत्री की तारीफ किए बिना नहीं पा रहे हैं। वहीं, इस पूरे वाकये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिस पर अलग-अलग तरह से अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में आपका बतौर पाठक इस वीडियो के संदर्भ में आपका क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।

आपको बता दें कि बीते सोमवार को द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह लोकतंत्र की ही ताकत है कि वे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर काबिज हो पाने में सफल हो पाई हैं। ध्यान रहे कि विगत दिनों हुए राष्ट्रपति चुनाव में जहां सत्तापक्ष की ओर से द्रौपदी मुर्मू को चुनावी मैदान में उतारा गया था, तो वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा गया था। राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक का समर्थन हासिल हुआ और यह उसी का परिणाम है कि वे राष्ट्रपति की कुर्सी पर विराजमान होने में कामयाब हुई। उधर, राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद अब सिन्हा ने अपने अगले कदम के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वे अभी किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने वाले नहीं हैं। वे सार्वजनिक जीवन में ही जनता की सेवा करते रहेंगे। बीते दिनों में उन्होंने टीएमसी से भी इस्तीफा दे दिया था। ध्यान रहे कि साल 2018 में उन्होंने बीजेपी से रूखसत होने के बाद टीएमसी का दामन थामा था।