
नई दिल्ली। सर्दी की दस्तक के बाद सुबह-शाम को कोहरा अपना ठिकाना बना लिया करता है। जिससे आम लोगों को बेशुमार दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। खासकर परिवहन विभाग को कई तरह की परेशानियों का सामना कोहरे की वजह से करना पड़ जाता है। कई बार ये घने कोहरे हादसों का सबब भी बनते हैं। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
#Zerotoleranceforaccidentduetofog
आज दिनांक 20.12.22 को श्री संजय कुमार,प्र0नि0 उ0प्र0परि0नि0 द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त क्षे0प्र0/से0 प्र0/स0क्षे0प्र0 को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कोहरे के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि में संचालन कदापि न किया जाए। pic.twitter.com/MCDfDyvkE1— UPSRTC (@UPSRTCHQ) December 20, 2022
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने रात 12 बजे के बाद सार्वजनिक परिवहन के संचालन पर अंकुश लगा दिया है। यह व्यवस्था 15 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी। जब तक की मौसम में सुधार नहीं आ जाता है। इसके साथ ही बसों की ऑनलाइन बुकिंग पर भी रोक लगा दी गई है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि घने कोहरे की वजह से ऐसा फैसला लिया गया है। विभाग ने यह भी कहा कि अगर घने कोहरे की वजह से बसों के संचालन में कोई दुश्वारी आती है, तो उसे जब तक मौसम में सुधार नहीं आ जाता है, तब तक रोकने की व्यवस्था भी रहेगी।
तथा इसको सुनिश्चित करने हेतु समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक /सेवा प्रबंधक/ सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस स्टेशनों पर रात्रि 8:00 बजे से 12:00 बजे तक कैंप करेंगे जिससे कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
— UPSRTC (@UPSRTCHQ) December 20, 2022
इसके बाद जब मौसम में सुधार आ जाए, तो उसका दोबारा से संचालन शुरू किया जा सकता है। ध्यान रहे, मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए परिवहन मंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद वाहनों के संदर्भ में यह फैसला लिया है। इसके साथ ही बस स्टेशनों पर स्थित कैन्टीन, स्टाल रात-दिन खुले रहेंगे।
यदि संचालन के मध्य कोहरा मिलता है तो बस को निकटतम बस अड्डे/सुरक्षित स्थान पर पार्क किया जाए। कोहरे के कारण आगामी 01 माह हेतु यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि सेवाओं के ऑनलाइन आरक्षण स्थगित किया जाता है।तथा कोहरे के कारण दुर्घटना पर जीरो टॉलरेंस होगी ।
— UPSRTC (@UPSRTCHQ) December 20, 2022
ब्रेथ एनेलाइजर से चालकों की मादक पदार्थों के सेवन की जांच भी की जाएगी। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने हादसों पर अंकुश लगाने की दिशा में उपरोक्त कदम उठाए हैं। बहरहाल, अब आगामी दिनों में बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग के मोर्चे पर क्या कुछ फैसला लिया जाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।