newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab Polls: AAP के सीएम प्रत्याशी भगवंत मान पर हमला, रोड शो के दौरान किसी ने मार दिया पत्थर (वीडियो)

Punjab Polls: वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवंत मान को रोड शो के दौरान अमृतसर में पत्थर मार दिया। भगवंत मान यहां पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।

नई दिल्ली। पंजाब से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राज्य में चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। वहीं सियासत भी अपने चरम पर है। इसी बीच पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अटारी (Attari) में एक रोड शो के दौरान भगवंत मान पर हमला हुआ है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवंत मान को रोड शो के दौरान अमृतसर में पत्थर मार दिया। भगवंत मान यहां पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। बता दें कि भगवंत मान 2014 से आप के लोकसभा सदस्य हैं। मई 2014 में भगवंत मान पंजाब के संगरूर से सांसद चुने गए थे।

बता दें कि बीते महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में भगवंत मान को आप का सीएम चेहरा घोषित किया था। इस दौरान वो इमोशनल हो गए थे और मान के आंखों से आंसू भी झलक उठे थे।