newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Elvish Yadav In ED Dock: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किल, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Elvish Yadav In ED Dock: एल्विश यादव के खिलाफ बीजेपी सांसद मेनका गांधी की पीपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था के गौरव गुप्ता ने नोएडा के सेक्टर 49 थाने में 2 नवंबर 2023 को केस दर्ज कराई थी। एल्विश के अलावा 5 अन्य के खिलाफ गौरव ने शिकायत दी थी। इन सभी पर पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था।

लखनऊ। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव नई मुश्किल में फंस गए हैं। एल्विश यादव के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में केस दर्ज किया है। ईडी का लखनऊ स्थित जोनल दफ्तर इसकी जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि जल्दी ही एल्विश यादव को समन भेजने का काम जांच एजेंसी करेगी।

जानकारी के मुताबिक ईडी ने जब प्रारंभिक जांच की, तो पता चला कि सांप का जहर एनसीआर के तमाम बड़े होटल, क्लब, रिजॉर्ट्स और फार्म हाउसों में भेजा जाता था। इन सभी जगह रेव पार्टी में सांप का जहर उपलब्ध कराया जाता था। ईडी अब इन रेव पार्टी को चिन्हित कर इन्हें करवाने वालों से पूछताछ करने वाली है। ईडी को ये भी पता चला है कि एल्विश यादव के पास लग्जरी गाड़ियां भी हैं। इनकी खरीदारी के मामले में भी ईडी अब यूट्यूबर से पूछताछ करने वाली है। एल्विश यादव सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार भी हो चुके हैं। बाद में उनको जमानत मिल गई थी।

elvish yadav 123

एल्विश यादव के खिलाफ बीजेपी सांसद मेनका गांधी की पीपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था के गौरव गुप्ता ने नोएडा के सेक्टर 49 थाने में 2 नवंबर 2023 को केस दर्ज कराई थी। एल्विश के अलावा 5 अन्य के खिलाफ गौरव ने शिकायत दी थी। इन सभी पर पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था। गौरव गुप्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने एक होटल से 4 संपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से सांप भी मिले थे। पुलिस को जब गौरव ने शिकायत दी थी, तब उसने मुखबिर के हवाले से एल्विश से संपर्क किया था। इस पर एल्विश यादव ने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया था। राहुल से जब पुलिस के मुखबिर ने एल्विश का नाम बताया, तो वो पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने को राजी हो गया था। फिर नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल आने के बाद वन विभाग और पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया था। एल्विश यादव ने इस मामले में अपना हाथ होने से लगातार इनकार किया है।