newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ईद-उल-फितर 2020 : हो गया चांद का दीदार, अब कल देशभर में मनाई जाएगी ईद

दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय के लिए एक खास त्योहार ईद-उल-फितर का पाक चांद दिखाई दे गया है, पूरे भारत में अब सोमवार ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr) का त्योहार मनाया जाएगा।

नई दिल्ली। कोरोना काल के बीच दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय के लिए एक खास त्योहार ईद-उल-फितर का पाक चांद दिखाई दे गया है, पूरे भारत में अब सोमवार ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr) का त्योहार मनाया जाएगा। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि ईद का चांद दिखाई दे गया है।

पूरे देश में 25 मई को ईद-उल-फित्र मनाई जाएगी। हालांकि, केरल और जम्मू-कश्मीर राज्यों में शनिवार को ईद के चांद के दीदार होने के बाद आज ही ईद मनाई जा रही है।

दरअसल, ईद-उल-फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है। ईद-उल-फितर का त्योहार रमज़ान के 29 या 30 रोजे रखने के बाद चांद देखकर मनाया जाता है। सऊदी अरब, यूएई समेत तमाम खाड़ी देशों में 30 रोज़े पूरे होने के बाद चांद देखकर 24 मई को ईद मनाई गई। जबकि भारत में 24 मई को ईद का चांद दिखाई दिया। जिसके बाद 25 मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

बता दें कि ईद-उल-फितर का चांद दिखाई देने के साथ ही रमज़ान का महीना खत्म हो जाता है और शव्वाल का महीना शरू होने के साथ ईद मनाई जाती है। इसलिए चांद के हिसाब की वजह से दुनियाभर में ईद मनाने की तारीख अलग-अलग होती है।