newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

By Election 2020 : 12 राज्यों की 57 सीटों पर हुआ उपचुनाव का ऐलान

By Election 2020 : भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार बिहार के 1 संसदीय क्षेत्र और मणिपुर की 2 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव 7 नवंबर को होंगे। जबकि छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, एमपी, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना, यूपी के 54 विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनाव 3 नवंबर को होंगे। इन सभी सीटों पर होने वाले मतदान की मतगणना बिहार चुनाव के साथ 10 नवंबर को हो होगी।

Sunil Arora EC

हालांकि आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर उपचुनाव न करवाने का फैसला किया है। इससे पहले आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान किया था। बिहार चुनाव के शेड्यूल की जानकारी देने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) ने कहा था कि चुनाव आयोग 29 सितंबर को देश के बाकी राज्यों में उपचुनाव की घोषणा करेगा।

कर्नाटक की विधान परिषद और विधानसभा की दो-दो सीटों के लिए 28 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। वहीं दो नवंबर 2020 को मतगणना होगी।