newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farmaani Naaz: फरमानी नाज का अब कृष्णा भजन रिलीज, देशभक्ति के रंग में रंगी सिंगर को देख कट्टरपंथियों को लग सकती है मिर्ची

Farmaani Naaz Video Viral: वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले कुर्ते और व्हाइट पायजामा के साथ-साथ तिरंगे के रंग में उनका दुपट्टा पहना हुआ है। इसके अलावा उनके सिर पर पगडी में तिरंगे के कलर कंप्लीट किया है। यूट्यूब पर इस गाने को 2.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। स्वतंत्रता दिवस से पहले फरमानी नाज का देशभक्ति का ये रंग को देखकर एक फिर कट्टरपंथियों को मिर्ची लग सकती है।

नई दिल्ली। हर-हर शंभू गाना गाकर सुर्खियों में आई इंडियन आइडल फेम सिंगर फरमानी नाज इन दिनों सोशल मीडिया पर स्टार बनाई है। हर-हर शंभू  की जबरदस्त कामयाबी के बाद फरमानी नाज ने एक नजम और कृष्णा भजन रिलीज किया है। हर-हर शंभू की तरह फरमानी का ये सॉन्ग भी हिट साबित हो रहा है। फरमानी नाज का अब हरे-हरे कृष्णा गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो इसलिए भी खास है। ये वीडियो इस वजह से भी खास है क्योंकि इसमें वो देशभक्ति के रंग में रगती हुई दिखाई दे रही है।

indian idol singer farmani naaz

वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले कुर्ते और व्हाइट पायजामा के साथ-साथ तिरंगे के रंग में उनका दुपट्टा पहना हुआ है। इसके अलावा उनके सिर पर पगडी में तिरंगे के कलर कंप्लीट किया है। यूट्यूब पर इस गाने को 2.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। स्वतंत्रता दिवस से पहले फरमानी नाज का देशभक्ति का ये रंग को देखकर एक फिर कट्टरपंथियों को मिर्ची लग सकती है। इससे पहले सिंगर फरमानी नाज नेभगवान शिव का एक भजन गाकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। जिसको लेकर खूब विवाद भी हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farmani Naaz 786 (@farmaninaaz786)

फरमानी नाज के शिवभजन पर कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने विरोध जताया था। इसे शरीयत के खिलाफ और गुनाह बताया था। लेकिन फरमानी इन आलोचकों से डरी नहीं और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा था कि संगीत का कोई धर्म नहीं होता है। वहीं फैंस ने इस विवाद में उनका साथ भी दिया था।